Rewari Accident News: रेवाड़ी से एक दिन दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि परिवार नारनौल की तरफ से अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान धामलावास के पास सामने से आ रहे ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार के अंदर फंस गए थे लोग (Rewari Accident News)
हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतकों में पति, पत्नी और उनका बेटा शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक का माहौल बन गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
हाईवे पर बढ़ रहे हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाने की मांग की है। अभी तक हाइवे पर कई हद से हो चुके हैं और कई परिवार हादसों में उजड़ चुके हैं ऐसे में अब सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।






















