Mobile Blast Warning: दिन पर दिन गर्मी में बढ़ोतरी होते जा रही है। बढ़ती गर्मी के बीच लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। बढ़ती गर्मी के कारण फोन ओवरहीट होकर ब्लास्ट होने लगे हैं। जानकारों की माने तो गर्मियों के मौसम में फोन का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करनी चाहिए। आपकी छोटी सी गलती आपको किसी बड़े मुश्किलों में फंसा सकती है और आप हादसे का शिकार हो सकते हैं।
तेज धूप और ओवरचार्जिंग बन रही बड़ी वजह
तकनीकी जानकारों का कहना है कि गर्मी में लंबे समय तक फोन को धूप में रखना या लगातार वीडियो देखना या फिर गेम खेलना या चार्जिंग के दौरान फोन पर बात करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे फोन की बैटरी पर दबावफोन की बैटरी पर दबाव बढ़ता है और डिवाइस गर्म होने लगता है जिसके बाद कई कंडीशन में डिवाइस ब्लास्ट कर जाता है।
कई लोग फोन को कार के अंदर या तकिए के नीचे रखकर चार्जिंग पर छोड़ देते हैं, जो गर्मी में बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।उच्च तापमान के कारण बैटरी का तापमान तेजी से बढ़ता है और हादसे की संभावना बढ़ जाती है।
इन बातों का रखें खास ध्यान (Mobile Blast Warning)
- गर्मी के मौसम में फोन को सीधे सूरज की रोशनी से दूर रखें।
- फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें।
- चार्जिंग के दौरान भारी ऐप्स या गेम्स का उपयोग करने से बचें और हमेशा ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।



















