Breaking News
“Bawal Fire Tragedy: चार दिन बाद कंपनी परिसर में मिले लापता कर्मचारियों के शव Dharuhera News: गुर्जर घटाल में पशुओं को लगाए टीके Fire News: गर्मी के चलते रेवाड़ी में दो जगह लगी आग Bhiwadi Fire News: खुशखेड़ा में बंद पड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री में फिर लगी आग, पुलिस पहरे के बावजूद उठ... Rewari News: रेवाड़ी-पलवल हाईवे पर सड़क के बीच धंसा बुलडोजर बूम, चार दिन से प्रशासन बेखबर Faridabad Murder Case: भिवाड़ी के खिलाड़ी की हरियाणा में पीट-पीटकर हत्या! बुझ गया चिराग PM Kisan Yojana: बड़ी खबर! हरियाणा के इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त Bhiwadi Fire: गिरधर रोलरेप कंपनी में लगी भयंकर आग Rewari News: मेरी बेटी मेरा अभिमान संस्था के हुए चुनाव, जानिए किसको क्या​ मिली जिम्मेदारी Oath Shedule: रेवाड़ी में इस दिन लेगें चेयरमैन व 32 पार्षद शपथ, धारूहेड़ा में अभी इंतजार

Rewari News: जिले में गहराया पानी संकट, केवल 30% पानी शेष, बढ़ सकती है परेशानी

On: May 24, 2026 12:39 PM
Follow Us:
जिले में गहराया पानी संकट, केवल 30% पानी शेष

Rewari News: रेवाड़ी में पानी की समस्या गर्मी बढ़ने के साथ-साथ गंभीर होती जा रही है। जन स्वास्थ्य विभाग में जानकारी दिया है कि पानी का भंडार केवल 30% ही बाकी रह गया है। विभाग ने कहा कि फिलहाल एक दिन छोड़कर पानी का सप्लाई दिया जा रहा है।

एक तरफ पानी का संकट बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों का कहना है कि यदि सही समय पर जवाहरलाल नेहरू नहर का पानी नहीं पहुंचता है तो आने वाले समय में और भी ज्यादा परेशानियां बढ़ सकती है।

2 जून तक पानी पहुंचने की उम्मीद

सिंचाई विभाग के मुताबिक 4 मई से नहर में पानी बंद किया गया था। 28 मई को खुबड़ू हेड से पानी छोड़ा जाएगा, जिसके 2 जून तक रेवाड़ी पहुंचने की संभावना है। विभाग ने कहा कि फिलहाल तो स्थिति को नियंत्रित रखा गया है लेकिन यदि सही समय पर पानी नहीं पहुंचता है तो रेवाड़ी में जल संकट काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।

रोटेशन सिस्टम से हो रही सप्लाई

पानी की कमी को देखते हुए शहर में रोटेशन व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अलग-अलग इलाकों में एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की जा रही है ताकि सभी क्षेत्रों तक सीमित पानी पहुंच सके। सिर्फ इस साल यह परेशानी नहीं आई है बल्कि पिछले कई सालों से जिले में इस तरह की परेशानी देखने को मिल रही है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जल संकट भी उत्पन्न हो जाता है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नए वाटर स्टोरेज प्रोजेक्ट की तैयारी (Rewari News)

शहर की बढ़ती आबादी और पानी की मांग को देखते हुए रामगढ़-भगवानपुर क्षेत्र में नया वाटर स्टोरेज टैंक और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना तैयार की गई है। करीब 45 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह परियोजना भविष्य में शहर की जल समस्या को कम करने में मददगार मानी जा रही है।

सोच समझ कर करें पानी का इस्तेमाल

जन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील किया है कि आप सोच समझ कर पानी का इस्तेमाल करें इसके साथ ही पानी के बिल्कुल बर्बादी नहीं करें। वरना आने वाले समय में स्थिति खराब हो सकती है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment