Dharuhera fire: धारूहेड़ा: गांव आलमगिरपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी प्लांट में मंगलवार को लगी आग पर करीब 9 घंटे बाद रात को आग पर काबू पाया गया हालांकि अभी भी आग पूरी तरह से आग नही बुझ पाई है। फिलहाल आग धधक रही है तथा धुआं निकल रहा है। धारूहेड़ा की दो गाडिया अभी भी आग बुझाने पर लगी है।Dharuhera fire
बता दे आलमगिरपुर में करीब दो तीन माह से इलेटिक स्कूटी असंबली का कार्य किया जहा रहा था। फिलहाल तैयार की गई तीन मंजिला इमारत में काफी काम अधूरा था। आग लगने से लाखों रूपए नुकसान बताया जा रहा है। हांलाकि फैक्ट्री मालिक की ओर से अभी तक नुकसान को लेकर दमकल विभाग को कोई आंकडा नहीं दिया गया है।
9 घंटे में आग पर पाया काबू: बता दे मंगलवार को करीब सवा पांच बजे फैक्ट्री में आग लगी थी। बताया जा रहा है किसी बैट्री में बलास्ट होने से आग लगी तथा इलेक्ट्रिक व प्लास्टिक का सामान होने के चलते आग तेजी से धधक गई। 6 गाडियों की सहायता से करीब 9 घंटे में रात को आग पर काबू पाया। हालांकि बिल्डिंग में अभी भी धुआं निकल रहा है।
बिल्डिंग का निमार्ण कार्य जारी: जिस कंपनी में आग लगी है वहां पर अभी भी निर्माण कार्य जारी है। कंपनी में आग बुझाने के लिए संयत्रों का काम जारी था। फिलहाल अगर आग बुझाने की सुविधा होती हो इतने ज्यादा नुकसान से बचाया जा सकता था। बताया जा रहा है अधूरी बिल्डिंग में ही काम जारी था।Dharuhera fire
करीब 9 घंटे में आग पर काबू पाया गया। फिलहाल दो गाडी वही पर लगी हुई है। कितना नुकसान हुआ है कैसे आग लगी मालिक ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
देशराज, दमकल प्रभारी धारूहेड़ा
हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नही आई है। रात को आग पर काबू पाया जा सका था। सुबह भी फैक्ट्री का निरीक्षण किया था। सबकुछ जलकर राख हो गया है।
कशमीर सिंह, थाना प्रभारी






