Fire Newsधारूहेड़ा: आलमगिरपुर स्थित टेक्समो इलेक्ट्रिक मोटर फैक्ट्री -वेयरहाउस में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही धारूहेडा व रेवाड़ी से दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू ।
बता दे कि वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिक मोटर और अन्य सामान रखा हुआ था, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद गोदाम से तेज लपटें उठने लगीं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को दूर हटाया गया। Fire News
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।फिलहाल टीमें आग बुझाने में लगी हुई है। आग लगने से काफी नुकसान होने की आंशका है।

















