Haryana Crime News: हरियाणा के यमुनानगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चों ने गिफ्ट नहीं मिलने पर खुद के अपहरण की साजिश रच दी और सबसे बड़ी बात है कि बच्चे ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अपने अपहरण की साजिश रची थी।
11 साल के बच्चे को जब अपना मनपसंद का तोहफा नहीं मिला तो उसने खुद का अपहरण की साजिश रच दी और जब यह मामला खुला तो लोग हैरान रह गए। परिवार वालों को लगा कि बच्चे का अपहरण हो गया है ऐसे में परिवार वालों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया लेकिन पुलिस ने जब छानबीन शुरू किया तो पता चला कि बच्चे ने खुद ही अपहरण की साजिश रच ली थी।
पियानो नहीं मिला तो बनाया प्लान
सामने जानकारी के अनुसार 12 तारीख को बच्चों का जन्मदिन था और बच्चा पियानो की मांग कर रहा था। घर वालों ने इतना महंगा गिफ्ट नहीं दिलाया ऐसे में बच्चा नाराज हो गया। 11 साल के बच्चे के इस साजिश में गांव का एक 12 साल का बच्चा भी शामिल था।
दोस्त से बंधवाए हाथ-पैर
घर वालों ने जब पियानो नहीं दिया तो बच्चे ने अपने परिवार को डराने की योजना बनाई और इसके बाद उसने अपने दोस्त से अपना हाथ पैर बंधवा दिया और घर वालों को यह यकीन दिलाया कि उसका अपहरण हो गया है। परिवार वाले डर के मारे पुलिस को इसकी सूचना दिए हालांकि बाद में पता चला कि बच्चे ने अपने अपहरण की साजिश खुद ही रच दी थी।
राहगीर को समझ लिया अपहरणकर्ता
इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने शक के आधार पर पकड़ लिया। लोगों को लगा कि वही बच्चा उठाकर लाया है। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
लेकिन बाद में पता चला कि बच्चे ने खुद के अपहरण की साजिश खुद ही रच ली थी। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है और सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इतना छोटा बच्चा खुद का अपहरण कैसे करवा सकता है।
पूछताछ में खुलासा हुआ
पुलिस ने जब कढ़ाई के साथ पूछताछ किया तो बच्चे ने सारा राज खोल दिया। बच्चों ने बताया कि पियानो नहीं मिलने के कारण उसने खुद के अपहरण की साजिश रच दी थी। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है।













