बेटियों का जलवा! दसवीं परीक्षा में भिवानी के दीपिका बनी टॉपर
बेटियों का जलवा! दसवीं परीक्षा में भिवानी के दीपिका बनी टॉपर

HBSE 10th Topper: हरियाणा बोर्ड के द्वारा दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10वीं परीक्षा में एक बार फिर से बेटों के तुलना में बेटियों ने काफी अच्छा स्कोर किया है। आपको बता दे 3 साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट सबसे खराब रहा है।

12वीं परीक्षा की तरह दसवीं परीक्षा में भी हरियाणा की बेटी ने टॉप किया है जी हां इस बार भिवानी के दीपिका ने दसवीं परीक्षा में टॉप किया है। दीपिका को 500 में 499 अंक प्राप्त हुआ है। दीपिका के इस कामयाबी से उनके परिवार रिश्तेदार और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आपको बता दे इस पर 27640 स्टूडेंट 10वीं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2 लाख 47860 स्टूडेंट ही पास हुए हैं यानी की 89% ही रिजल्ट हुआ है जो कि पिछले 3 साल के मुकाबले में सबसे खराब है।

प्रदेश में 16 स्टूडेंट ने टॉपर में पोजिशन बनाई है। भिवानी के दीपिका ने टॉप किया है जिन्हें 500 में 499 नंबर मिला है।4 स्टूडेंट — रोनक (चरखी दादरी), खुशी (हिसार), अंतु (हिसार), दिपांशु (महेंद्रगढ़) दूसरे स्थान पर रहे। इस बार चरखी दादरी जिला का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है वहीं दूसरे नंबर पर जींद का रिजल्ट भी अच्छा रहा है और तीसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ जिला रहा है।

हालांकि जानकारों का कहना है कि 3 साल के तुलना में इस बार रिजल्ट सबसे खराब रहा है जो की एक चिंता का विषय है। पिछले तीन सालों में इतना कम परसेंट कभी भी देखने को नहीं मिला वहीं छात्रों में भी इस बार मायूसी देखने को मिल रही है।

12वीं परीक्षा के जैसे इस बार दसवीं परीक्षा में भी शहर के तुलना में गांव का स्कोर काफी अच्छा रहा है। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की इस बार भी सरकारी स्कूल का तुलना में प्राइवेट स्कूलो ने काफी अच्छा स्कोर किया है। प्राइवेट स्कूल में 12वीं के परीक्षा में भी अच्छा किया था।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।