8th Pay Comission: देश के केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा भी आठवें वेतन आयोग को लागू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। वहीं विभिन्न कर्मचारी संगठनों ( Central Government employee Union ) के द्वारा जगह आठवे वेतन आयोग को लेकर मीटिंग की जा रही है।

कब तक लागू होगा आठवां वेतन आयोग

केंद्र सरकार के द्वारा अभी तक आठवी वेतन आयोग को लागू करने को लेकर किसी भी तरह क्या आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जून 2027 तक आठवी वेतन आयोग ( 8th Pay Commission) को लागू कर दिया जाएगा। आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी लगेगी और सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने रखी मांग

एक तरफ जहां सरकार के द्वारा वेतन आयोग को लागू करने की तैयारी तेज कर दी गई है वहीं दूसरी तरफ विभिन्न केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों ने सरकार के सामने अपनी कई बड़ी मांगों को रखा है। केंद्रीय कर्मचारियों का मानना है कि वेतन आयोग जल्द से जल्द लागू होना चाहिए ताकि कर्मचारियों के सैलरी में बढ़ोतरी हो और उनको इसका लाभ मिल सके।

कितना होगा फिटमेंट फैक्टर (8th Pay Comission)

सैलरी बढ़ोतरी में सबसे बड़ा रोल फिटमेंट फैक्टर का ही देखने को मिलता है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के द्वारा कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 3 से लेकर चार तक करने की मांग की जा रही है और अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के सैलरी में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। अब देखना होगा कि केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों की मांग सरकार मानती है या नहीं।

ट्रैवल एलाउंस में भी होगी बढ़ोतरी

लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारियों के ट्रैवल एलाउंस में किसी भी तरह की बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। उम्मीद है कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के ट्रैवल एलाउंस में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर ट्रैवल एलाउंस में बढ़ोतरी होती है तो सैलरी पर इसका इफ़ेक्ट होगा और सैलरी बढ़ जाएगी।