Haryana News: गन्ना किसानों की लगी लॉटरी, सरकार ने इतने रुपए बढ़ाई प्रोत्साहन राशि

On: May 9, 2026 7:54 AM
Follow Us:
गन्ना किसानों की लगी लॉटरी, सरकार ने इतने रुपए बढ़ाई प्रोत्साहन राशि

Haryana News: हरियाणा के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा मिला है। राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने जानकारी दिया कि राज्य के गन्ना किसानों को अब गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के अंतर्गत 4 फुट की दूरी पर चौड़ी कतारों में गन्ना लगाने के लिए 5000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मिलेगा। आपको बता दे पहले सरकार किसानों को ₹3000 प्रति एकड़ के हिसाब से देती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹5000 प्रति एकड़ कर दिया गया है जिससे किसानों को सीधा फायदा होगा।

कब से कब तक होगा प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन?

आपको बता दे इस योजना की मंजूरी मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अंतर्गत की गई है। किसान प्रोत्साहन राशि के लिए 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक ऑफिशल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। इसके बाद 2027 फरवरी तक इसका सत्यापन होगा और राशि जारी की जाएगी। मंत्री ने जानकारी दिया कि अगर किसान एकल आंख विधि से गन्ना बिजाई करते हैं तो इसके लिए भी किसानों को अब ₹5000 प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।

चीनी मिलों के लिए भी होगी नई व्यवस्था (Haryana News)

प्रदेश के सभी सरकारी चीनी मिलों के लिए सरकार सुगरकेन हार्वेस्टर मशीन उपलब्ध कराएगी। मशीन उपलब्ध होने के बाद कटाई की लागत कम हो जाएगी। राज्य सरकार के द्वारा अब टिश्यू कल्चर तकनीक से तैयार गाना की फसल किसानों को फ्री में दी जाएगी। करनाल के सरकारी चीनी मिल में ऐसे पौधे तैयार किए जाएंगे। अगर किसान टिश्यू कल्चर तकनीक से बने गन्ना के पौधे को अपने खेत में लगाना चाहते हैं तो अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक किसान इस चीनी मिल जाकर प्राप्त कर पाएंगे।

किसानों के आय में होगा सुधार

राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम के बाद किसानों के आय में सुधार देखने को मिलेगा। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। सबसे बड़ी बात है कि सरकार के इस फैसले के बाद किसानों को फ्री में टिश्यू कल्चर से उत्पन्न गन्ना का पौधा आसानी से मिल जाएगा। यह उच्च तकनीक से उपजाई फसल होगी जो कि किसानों को काफी लाभ देगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now