Haryana Crime News: पशुओं के साथ हैवानियत कर रहा था युवक , घरवालों ने रंगेहाथ पकड़ा, केस दर्ज

On: April 20, 2026 1:22 PM
Follow Us:
पशुओं के साथ हैवानियत कर रहा था युवक , घरवालों ने रंगेहाथ पकड़ा, केस दर्ज

Haryana Crime News: हरियाणा के खरखौदा क्षेत्र से एक बहुत ही शर्मनाक और घिनौनी हरकत सामने आई है। एक बार फिर से मानवता शर्मसार हो गई है। एक व्यक्ति के ऊपर पशुओं के साथ हैवानियत करने का आरोप लगा है। घर वालों ने बताया कि पशुओं के साथ युवक हैवानियत कर रहा था और पूरी घटना CCTV कैमरा में रिकॉर्ड हो गई है।

सीसीटीवी कैमरा भी सामने आई है जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से पशुओं के साथ हैवानियत करता दिख रहा है। पीड़ित पक्ष के द्वारा पुलिस से इसकी शिकायत की गई है और पीड़ित पक्ष में शिकायत के तौर पर सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी पुलिस को दे दिया है। हिंदू संगठनों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है वहीं स्थानीय लोग भी सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत

खरखौदा के गांव मंड़ोरा के रहने वाले एक पीड़ित व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके प्लॉट में गाय और भैंस दूध के लिए खड़ी थी। काफी समय से उसे शक था कि कोई उसके पशुओं के साथ गलत काम करता है इसलिए उसने वहां सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। जिसका लाइव उसने अपने मोबाइल से जोड़ रखा था।

19 और 20 अप्रैल की रात को जब वह एक शादी समारोह में गया हुआ था, तब करीब रात 1 बजे उसने मोबाइल पर कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें पड़ोस का रहने वाला मनजीत पशुओं के साथ गलत हरकत करता हुआ नजर आया।

इसके बाद तुरंत उसने अपने परिवार वालों को घटनास्थल पर भेजा इसके बाद आरोपी दीवाल बांधकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया। इस घटना के बाद गो रक्षक दल और ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने पुलिस के ऊपर भी सवाल उठाया। लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now