Rewari Breaking News: जिले के इन इलाकों में बंद होगी LPG सुविधा,नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

On: April 12, 2026 11:38 PM
Follow Us:
3 महीने बाद एलजी की आपूर्ति हो जाएगी बंद

Rewari Breaking News: रेवाड़ी में पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए पीएनजी व्यवस्था का लगातार विस्तार किया जा रहा है। जिले के जिन क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है उन क्षेत्रों के लोगों को पीएनजी सुविधा का लाभ उठाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जिन क्षेत्रों में पीएनजी सुविधा उपलब्ध है उन क्षेत्र के लोगों से अपील किया गया है कि वह अगले 3 महीने में पीएनजी कनेक्शन हर हाल में लगवा ले। 3 महीने के अंदर पीएनजी कनेक्शन लगवाना जरूरी है क्योंकि इसके बाद एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।

पीएनजी कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर

जिन लोगों के पास पहले से ही पीएनजी कनेक्शन है उन्हें एलपीजी गैस सिलेंडर जल्द से जल्द सरेंडर करने के लिए कहा गया है। पीएनजी सुविधा मिलने वाले उपभोक्ताओं को अगले 3 महीने में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति मिलना बंद हो जाएगा।

जिन भी उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध है उन्हें किसी भी परिस्थिति में एलपीजी सिलेंडर रिफिल करने या प्राप्त करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिर्फ रेवाड़ी ही नहीं बल्कि हरियाणा के तमाम राज्यों में यह व्यवस्था की जा रही है। राज्य सरकार के द्वारा लगातार अपील किया जा रहा है कि आप पीएनजी कनेक्शन का अधिक से अधिक उपयोग करें।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए सरकार पीएनजी कनेक्शन की है जरूरी

सरकार के द्वारा मिडिलईस्ट युद्ध के बाद पीएनजी कनेक्शन पर जोर दिया जा रहा है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी होने के कारण सरकार के द्वारा लगातार लोगों को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जिनके पास पीएनजी कनेक्शन है उन्हें किसी भी कीमत पर एलपीजी गैस सिलेंडर का लाभ नहीं दिया जाएगा।

ऐसे में सभी उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द पीएनजी कनेक्शन का लाभ लेना होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आने वाले समय में एलपीजी गैस सिलेंडर को खत्म करके पीएनजी कनेक्शन पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।

Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तीन जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

Rewari News: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तीन जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

Rewari News: गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है। इस व्यवस्था का लाभ रेवाड़ी सहित हरियाणा और राजस्थान के हजारों यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें इन दिनों सीटों की कमी और लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की योजना बनाई गई है, ताकि यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध कराई जा सकें और सफर को सुविधाजनक बनाया जा सके।

इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

रेलवे द्वारा बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर ट्रेन में जून और जुलाई के दौरान अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल सेवाओं में भी निर्धारित अवधि के लिए अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था की जाएगी।

तीन अलग-अलग श्रेणियों के कोच होंगे शामिल

रेलवे प्रशासन की ओर से प्रत्येक ट्रेन में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक थर्ड एसी कोच, एक स्लीपर श्रेणी का डिब्बा और एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रेवाड़ी क्षेत्र के यात्रियों को होगा लाभ

रेवाड़ी जंक्शन से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाने से क्षेत्र के यात्रियों को टिकट उपलब्धता में आसानी होगी। रेलवे के इस फैसले से छुट्टियों के मौसम में सफर करने वाले परिवारों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी सुविधा मिलने की संभावना है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और आरक्षण संबंधी जानकारी की जांच अवश्य कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RAO INDERJIT 7

इस्कॉन मंदिर का इस दिन शिलान्यास करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

रेवाड़ी। शहर में आध्यात्मिक चेतना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में इस्कॉन केंद्र, रेवाड़ी द्वारा नए इस्कॉन  मंदिर निर्माण परियोजना के अंतर्गत ‘शिला न्यास महोत्सव’ का भव्य आयोजन रविवार, 31 मई 2026 को शाम 6:00 बजे RB-2, सेक्टर-19, रेजांगला पार्क के पीछे, रेवाड़ी में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इस्कॉन केंद्र, रेवाड़ी के प्रभारी रूप सनातन दास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि रेवाड़ी के आध्यात्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि इस्कॉन का बनने वाला मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र होगा, बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, संस्कारों और सेवा कार्यों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार शिला न्यास महोत्सव का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है, उसी प्रकार रेवाड़ी में बनने वाला मंदिर भी अत्यंत भव्य और आकर्षक होगा।
उन्होंने बताया कि इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी भक्तों एवं सेवकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं दिव्य वातावरण में संपन्न हो सके।

इस कार्यक्रम को और अधिक दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए इस्कॉन के विभिन्न मंदिरों से अनेक संत एवं वरिष्ठ पदाधिकारी भी इसमें भाग लेंगे। विशेष रूप से दिल्ली एवं पंजाब क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव परम पूजनीय भक्तिवेदांत रुक्मिणी कृष्ण गोस्वामी महाराज तथा इस्कॉन पंजाबी बाग के सह-अध्यक्ष श्री मुरली कृष्ण प्रभु इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं लक्ष्मण यादव (विधायक, रेवाड़ी), डॉ. कृष्ण कुमार (विधायक, बावल) एवं श्री अनिल यादव (विधायक, कोसली) विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त डॉ. वंदना पोपली (जिला अध्यक्ष, भाजपा, रेवाड़ी) एवं श्रीमती विनिता पिप्पल (चेयरपर्सन, नगर परिषद, रेवाड़ी) भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
रूप सनातन दास ने रेवाड़ी एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने की अपील की है।

सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए खुशखबरी, मनाली ट्रिप के लिए 50 छात्रों का होगा चयन

Rewari News: सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए खुशखबरी, मनाली ट्रिप के लिए 50 छात्रों का होगा चयन

Rewari News: रेवाड़ी के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी स्कूल के बच्चों को हिमाचल प्रदेश के मनाली में शैक्षणिक और एडवेंचर कैंप में भेजने की तैयारी की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 50 छात्रों का चयन किया जाएगा जिन्हें मनाली घुमाया जाएगा।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रकृति, संस्कृति और साहसिक गतिविधियों का अनुभव कराना है। चयनित छात्रों को कई नई चीज़ सीखने का मौका भी मिलेगा। इससे छात्र कई चीजों के बारे में जान पाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन से होगा चयन

अगर कोई छात्र इस योजना के अंतर्गत मनाली जाना चाहता है तो उसे अपनी फोटो और अपनी उपलब्धि से जुड़े मार्कशीट को ऑनलाइन अपलोड करना होगा और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

बताया जा रहा है कि इस भ्रमण के लिए 25 छात्र और 25 छात्राओं को चुना जाएगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए अध्यापक भी उनके साथ जाएंगे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

एडवेंचर एक्टिविटी का मिलेगा मौका

मनाली कैंप के दौरान विद्यार्थियों को ट्रैकिंग, जिप लाइन, रॉक क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग, तीरंदाजी और रैपलिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा हिमालयी संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियां भी दी जाएंगी।

योजना के लिए केवल सरकारी स्कूल के बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं। आप अगर इस योजना के अंतर्गत घूमने जाना चाहते हैं तो फटाफट अप्लाई करें वरना बाद में मौका हाथ से निकल जाएगा। मनाली जाने वाले छात्रों को कई तरह के गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा और नई चीज़ सीखने का भी मौका मिलेगा।

एक दिन पहले बेटा लगा अग्निवीर में, आज पिता ने सड़क हादसे में दुनिया को कहा अलविदा

Rewari News: एक दिन पहले बेटा लगा अग्निवीर में, आज पिता ने सड़क हादसे में दुनिया को कहा अलविदा

Rewari News: महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र में गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। रेवाड़ी रोड स्थित अटेली के पास नेशनल हाईवे-11 पर हुए हादसे में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतकों की पहचान दुबलाना गांव निवासी इंद्रजीत सिंह और करतार के रूप में हुई है। दोनों रेवाड़ी के माजरा स्थित एम्स निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे और रोजाना बाइक से काम पर आते-जाते थे।

काम खत्म कर लौट रहे थे घर

दोनों युवक एम्स माजरा में लेबर का काम कर रहे थे और गुरुवार के दिन भी वह काम करके शाम को अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अटेली के पास नेशनल हाईवे-11 पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस दर्दनाक हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए इसके बाद आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

एक दिन पहले करतार का बेटा लगा था अग्नि वीर की नौकरी 

सामने जानकारी के अनुसार करतार का एक लड़का एक दिन पहले ही अग्नि वीर में नौकरी लगा था। करतार के पिता भी फौज में नौकरी करते थे वही करतार की एक बेटी भी है। दूसरे मृतक इंद्रजीत सिंह के दो लड़के हैं जो कि अभी पढ़ाई करते हैं।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोगों के मुताबिक दोनों मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वही दोनों के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने परिवार को यकीन दिलाया कि वह हटकर करने वाले गाड़ी चालक को जरूर गिरफ्तार करेगी।

ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल

Rewari News: ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल

Rewari News: रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी के नजदीक वीरवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। भाई बहन सड़क पर खड़े थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक में दोनों को टक्कर मार दी और इस हादसे में 15 साल की मनीषा की मौत हो गई वहीं उनके भाई समय पाल गंभीर रूप से घायल है।

बाइक खराब होने पर रुके थे सड़क पर 

सामने आई जानकारी के अनुसार समय पाल और मनीषा अपने मामा के साथ कहीं जा रहे थे तभी उनकी बाइक खराब हो गई।मामा बाइक बनवाने के लिए मैकेनिक के पास चले गए और दोनों भाई-बहन सर्विस रोड पर खड़े थे। वह अपने मामा का इंतजार कर रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।यह रफ्तार इतनी भी अंकल थी कि दोनों सड़क से दूर जाकर गिर गए। मनीषा की मौके पर मौत हो गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया। वही समय पाल गंभीर रूप से घायल हों गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Best24News पर आपको मिलती हैं हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाओं की जानकारी, रोजगार अपडेट, शिक्षा समाचार, मौसम और ट्रैफिक से जुड़ी अहम सूचनाएं। हमारी कोशिश है कि पाठकों तक हर खबर सबसे पहले और सही तथ्यों के साथ पहुंचे।

 

Follow Us

Follow Us On Social Media
Get Latest Update On Social Media
Join Now

 

© Bes24News • All rights reserved.

Best24News पर आपको मिलती हैं हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाओं की जानकारी, रोजगार अपडेट, शिक्षा समाचार, मौसम और ट्रैफिक से जुड़ी अहम सूचनाएं। हमारी कोशिश है कि पाठकों तक हर खबर सबसे पहले और सही तथ्यों के साथ पहुंचे।

 

Follow Us

Follow Us On Social Media
Get Latest Update On Social Media
Join Now

 

© Bes24News • All rights reserved.