Rewari Breaking News : रेवाड़ी शहर के भाड़ावास रोड पर लगभग 1 साल पहले बनकर तैयार हुए ओवर ब्रिज के दोनों ओर जल्द ही 18-18 फीट का सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। आपको बता दे ओवर ब्रिज बनने के बाद सर्विस रोड अभी मात्र 5 से 6 फूटी बचा हुआ है जिसमें चार पहिया गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। नई सर्विस रोड के निर्माण के लिए रास्ते में पड़ने वाली भूमी का अधिग्रहण होगा।
यहां कुछ मकान और दुकान भी है।मकान और दुकान मालिकों को सरकार के द्वारा तय किया गया मुआवजा दिया जाएगा।जल्द ही मुआवजे की प्रक्रिया और भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा।Rewari Breaking News
यहां अभी तक नहीं बनी है सर्विस रोड (Rewari Road news)
आपको बता दे पिछले साल ओवर ब्रिज बनने के बाद यहां यातायात शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक सर्विस रोड नहीं बनी है। सर्विस रोड के लिए 5 से 6 फीट जमीन बची है जिसकी वजह से सर्विस रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
सर्विस रोड नहीं बनने से हंस नगर, कंपनी बाग और परशुराम कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। अब यहां 18 फीट सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। पहले यहां के लोग मुआवजे की राशि से सहमत नहीं थे लेकिन मुख्यमंत्री सैनी के द्वारा जब मुआवजा की राशि बढ़ा दिया गया तब यहां के लोग सहमत हो गए।
16 करोड़ तक मिलेगा मुआवजा
मुआवजे के तौर पर जमीन मालिकों को लगभग 16 करोड रुपए मिलेगा। कंपनी बाग में 60000, परशुराम कॉलोनी और न्यू आदर्श कॉलोनी 40 ₹40000 प्रति गज का मुआवजा तय किया गया है।सर्विस रोड बन जाने के बाद यहां के लोगों को काफी आसानी है। सर्विस रोड ना होने से यहां की कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।Rewari Breaking News
Also Read:Rewari news: बेटी होने पर रेवाड़ी के एक परिवार ने मनाया अनोखा जश्न, देख कर हैरान रह गए लोग














