खुशखबरी: धारूहेड़ा में इस जगह बनेगा हाइटेक विश्राम गृह: कंवर सिंहखुशखबरी: धारूहेड़ा में इस जगह बनेगा हाइटेक विश्राम गृह: कंवर सिंह

धारूहेडा: लंबे समय से विश्राम घर की बांट जोह रहे धारूहेड़ा वासियों को अब मांग पूरी होने वाली है। नगरपालिका के चेयरमैन कँवर सिंह ने सोमवार को धारूहेड़ा में लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को ज्ञापन सौंपा। ये भी पढें रेवाड़ी से चोरी हुई पूर्व मंत्री की गाड़ी जोधपुर से बरामद

 

जानिए क्यों पडी जरूरत: बता दे कि धारूहेड़ा कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या न० 48 व 919 पर पड़ता है। यहां पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय उद्योग स्थापित। कस्बे की आबादी लगभग एक लाख के करीब हो चुकी है| विश्राम गृह न होने के कारण सभी सरकारी व गैरसरकारी मीटिंग्स के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता है। जिसके चलते बहुत ज्यादा समय लग जाता है इतना नही दूर होने के चलते अधिकारी समय पर नहीं पहुंच पाते है। ऐसे में कई बार तो ​मिटिंग में पूरा दिन ही खराब हो जाता है। ये भी पढें Dharuhera News: राजपूत महिला मंडल की बैठक, महिला सशक्तिकरण पर जोर

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पहले भी यहां पर विश्राम घर : नगरपालिका के चेयरमैन कँवर सिंह यादव ने बताया कि धारूहेड़ा में लोक निर्माण विभाग की 5 कनाल एक मरला जमीन उप तहसील व हरियाणा पर्यटन स्थल के बीच में पड़ी हुई है जों विश्राम गृह के लिए उपयुक्त है। इससे पहले भी यहां पर विश्राम घर तो क्षतिग्रस्त होने पर तोड दिया था लेकिन अभी तक नया नहीं बनाया गया है।

धारूहेडा कस्बा की आबादी को देखते हुए कस्बे में विश्राम गृह जल्द बनवाने की कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार , कोसली के विधायक अनिल यादव, बीजेपी जिला प्रधान वंदना पोपली भी मौजूद रहे।

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •