Rewari News: धारूहेड़ा : दिल्ली मार्ग पर टाउन पार्क के निकट रविवार को एक युवक का शव पडा हुआ मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को रेवाड़ी शव गृह में रखवा दिया है। शव मिलने ने धारूहेड़ा में सनसनी फैल गई।Rewari News
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि सुबह राहगिरों ने सूचना दी थी टाउन पार्क के पास किसी युवक का शव पडा हुआ है। टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।Rewari News
नही हुई पहचान: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल रेवाड़ी की मोर्चरी में भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक के शरीर भूरे रंग की टीशर्ट तथा खाकी रंग की पेंट पहनी हुई है।Rewari News













