Haryana News: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों मे सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जिस स्टाफ की इसको लेकर डयूटी लगाई वो अपनी डयूटी नहीं निभा रहे है। हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के गृह जिले के रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में पानी की टंकी में कीड़े मिले है। यह फोटो व वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बदहाल स्थिति को लेकर मरीजों और उनके परिजनों में चिंता बढ़ गई है। जब अस्तपाल में ये हाल है तो बाहर सफाई को लेकर क्या विश्वास करे।Haryana ka mausam: हरियाणा के इन 15 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, ब्रजपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
व्यवस्था पर उठे सवाल: बता दे ये कोई नई बात नहीं है पहले भी कैसे ऐसे सफाई के मामले आ चुके है। बडा सवाल यह है कि जब स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के गृह जिले के अस्पताल में ऐसी हाल है तो बाहर फिर कैसा होगा। इनता ही नहीं इससे पहले नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मृत बंदर मिलने की घटना भी सामने आई थी। उसके बाद भी अस्पतालो में सफाई को लेकर सुधार नहीं दिखा है।Haryana News
नियमित सफाई को लेकर उठे सवाल: बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव कई दिनों से रेवाड़ी में ही मौजूद हैं। इसके बावजूद, अस्पताल की बदहाली पर कोई ठोस कार्रवाई या सक्रियता नजर नहीं आ रही है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि स्वास्थ्य मंत्री अपने गृह जिले के नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाएं।Rewari News: समाजसेवी ने नंदूगौशाला धारूहेड़ा में किया सहयोग
क्या कहते है पीएमओ: नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि पानी की टंकी में मिले कीड़े नहीं, बल्कि मच्छर के लार्वा हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि टंकियों के ढक्कन नियमित सफाई के लिए खोले गए थे, जिस दौरान ये लार्वा नजर आए।













