Rewari News: जाटूसाना में हॉकी नर्सरी का विधिवत हवन-पूजन के साथ किया शुभारंभRewari News: जाटूसाना में हॉकी नर्सरी का विधिवत हवन-पूजन के साथ किया शुभारंभ

Rewari News: हरियाणा के जिला रेव़ाड़ी के जाटूसाना ग्राम पंचायत को हॉकी नर्सरी आवंटित होने के उपलक्ष्य में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हॉकी नर्सरी के चयन प्रक्रिया का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात नारियल फोड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती संजोगिता (सरपंच, जाटूसाना), श्रीमती रजनी (डीपीई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना) एवं डॉ. टी.सी. राव (संयोजक, ग्रामीण उत्थान – भारत निर्माण) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।Rewari News

इस आयोजन में शिव राम सेवा संस्थान के संरक्षक श्री मनोज कुमार, कैप्टन राम किशन (हॉकी कोच एवं अध्यक्ष, शिव राम सेवा संस्थान कैलाशपुर), श्री रविंद्र आशावादी, श्री बिजेंद्र सिंह, श्री हंसराज यादव (पूर्व चेयरमैन), श्री राजपाल यादव उद्योगपति (कैलाशपुर), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना के वरिष्ठ शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा हॉकी नर्सरी के संभावित खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।Rewari News : मसानी स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, सम्मान समारोह आयोजित

पूजा अनुष्ठान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में शिव राम सेवा संस्थान कैलाशपुर के आचार्यगण, हनुमान मंदिर जाटूसाना एवं प्राचीन मंदिर मुसेपुर के आचार्यगण का विशेष योगदान रहा।Rewari News

जाटूसाना में हॉकी नर्सरी का विधिवत हवन-पूजन के साथ किया शुभारंभ
जाटूसाना में हॉकी नर्सरी का विधिवत हवन-पूजन के साथ किया शुभारंभ

डॉ. टी.सी. राव ने बच्चों को संबोधित करते हुए हॉकी नर्सरी के महत्व एवं इसके माध्यम से उज्ज्वल भविष्य के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बच्चों में इस अवसर को लेकर अत्यधिक उत्साह देखा गया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि रेजांगला स्पोर्ट्स स्टेडियम को एथलेटिक्स गतिविधियों के लिए भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त एथलेटिक्स कोच की तलाश की जा रही है तथा समस्त वित्तीय भार ग्रामीण उत्थान भारत निर्माण द्वारा वहन किया जाएगा।Rewari News

सरपंच प्रतिनिधि श्री मनोज यादव ने रेजांगला स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी बताया गया कि बच्चों में खेल कौशल के विकास के लिए आईटीबीपी के कमांडेंट से भी सहयोग लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के बालक एवं बालिकाएं बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।Rewari News

अंत में डॉ. टी.सी. राव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देगी और युवाओं के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।Ration card new rule: अप्रैल से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, सरकार ने किया ऐलान

ये रहे मोजूद: इस आयोजन में शिव राम सेवा संस्थान के संरक्षक श्री मनोज कुमार, कैप्टन राम किशन (हॉकी कोच एवं अध्यक्ष, शिव राम सेवा संस्थान कैलाशपुर), श्री रविंद्र आशावादी, श्री बिजेंद्र सिंह, श्री हंसराज यादव (पूर्व चेयरमैन), श्री राजपाल यादव उद्योगपति (कैलाशपुर), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना के वरिष्ठ शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा हॉकी नर्सरी के संभावित खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।Rewari News

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •