Rewari News: धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के कुल 6 विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है।Breaking News: फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव स्मृति वाटिका का किया लोकार्पण
बता दे कि इस परीक्षा में जिले भर के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से इन विद्यार्थियों ने अपनी के दम पर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। विशेष रूप से दक्षिता ने 122 अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया , जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।Rewari News
विद्यालय के अन्य सफल विद्यार्थियों में दक्षिता, कशिश ,संध्या मंजली ईसिका, सोहन नाम शामिल है, जिन्होंने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अजय सिंह यादव ने इन विद्यार्थियों की तैयारी करने वाले अध्यापकों को सम्मानित भी किया।Haryana News: धारूहेड़ा उपतहसील में नए रेट पर हुई रजिस्ट्री, लेकिन राजस्व गिरा
उन्होंने बताया कि विद्यालय में खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगभग 3000 रुपये की राशि भी दी जाएगी। इस मौके पर कविंद्र, मुकेश, अशोक, प्रदीप, नरेश, गौतम, पूनम, ओम नारायण, सोनिया,दीपिका, रेखा, संतोष, दीप सिंह, निर्मल, शशी, लता देवी, नरेंद्र व सुषमा मौजूद रही।Rewari News

















