IRCTC Tour Package: बेहद कम खर्च में करें दार्जिलिंग की यात्रा, IRCTC लाया है सबसे सस्ता टूर पैकेज, देखें

On: April 2, 2026 11:09 AM
Follow Us:
बेहद कम खर्च में करें दार्जिलिंग की यात्रा

IRCTC Tour Package: अगर अप्रैल के महीने में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी के द्वारा दार्जिलिंग के लिए एक बेहद सस्ता टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। दार्जिलिंग अपनी अनोखी संस्कृति और खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह पहाड़ों की रानी के रूप में भी जाना जाता है। बड़े पैमाने पर पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

कम खर्च में करे दार्जिलिंग की यात्रा (IRCTC Tour Package)

आप कम खर्च में दार्जिलिंग घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज में आपको कई तरह की सुविधा देगा। टिकट के खर्चे में ही आपको रहने खाने और घूमने का पैसा देना है।

इतना लगेगा खर्च

आप अगर आईआरसीटीसी के इस धमाकेदार टूर पैकेज की मदद से घूमने जाते हैं तो आपको 9810 रुपए भुगतान करना होगा। 9810 में आपको दो रात और 3 दिन घूमने का मौका मिलेगा।

इन जगहों पर घूम सकते हैं आप

आईआरसीटीसी के टूर पैकेज की मदद से आप दार्जिलिंग में हिमालय पर्वत रोहन संस्थान, पद्मजा नायडू हिमालय चिड़ियाघर, तेनजिंग रॉक, चाय का बागान, जापानी मंदिर मिरिक झील जैसे कई खूबसूरत जगह की यात्रा कर सकते हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आप अगर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो आपको इस टूर पैकेज की मदद से जरूर घूमने जाना चाहिए। यह टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास साबित होगा। आपको बता दे कि इस टूर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी आपको आईआरसीटीसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगी।

Also Read:Haryana news: हरियाणा में अब इतने घंटे से अधिक कर्मचारी नहीं करेंगे काम, सैनी सरकार ने तय किया वर्क लिमिट

कैसे करें टिकट बुक

आप अगर दार्जिलिंग घूमना चाहते हैं और आईआरसीटीसी के इस लाभदायक टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर विकसित करना होगा। आईआरसीटीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर आपको हर तरह की जानकारी मिल जाएगी और आप चाहे तो अपने नजदीकी आईआरसीटीसी कार्यालय जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं। आपको बता दे कि इसके लिए लिमिट सीट रखा गया है इसलिए अगर आप घूमने जाना चाहते हैं तो फटाफट टिकट बुक कर लीजिए वरना टिकट फुल हो जाएगा।

Also Read:Dharuhera News : राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर के विद्यार्थियों ने प्रवेश उत्सव पर निकाली रैली

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

इंसानियत हुई शर्मसार!तड़पता रहा किशोर, तमाशा देखते रहे लोग

Haryana News: इंसानियत हुई शर्मसार!तड़पता रहा किशोर, तमाशा देखते रहे लोग

Haryana News: हरियाणा के नूह जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां हाई टेंशन बिजली के चपेट में आने से एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया लेकिन वह मौजूद लोगों में से किसी ने उसकी मदद नहीं की। सारे लोग अपने मोबाइल फोन में जलते हुए बच्चे का वीडियो बनाते दिखाई दिए लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

हाईटेंशन लाइन से हुआ हादसा

घटना शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस के सामने स्थित इलाके में हुई। क्षेत्र में मौजूद कीकर के पेड़ों को काटने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे। उनके साथ एक किशोर भी था। परिवार के अन्य सदस्य लकड़ियां लेकर लौट गए, जबकि किशोर कुछ समय तक वहीं रुका रहा।

सामने जानकारी के अनुसार बच्चों ने कुल्हाड़ी से सामने पड़ी तार परिवार कर दिया जिससे करंट उसके शरीर में दौड़ पड़ा और वह बुरी तरह से झूलस गया।

मदद की जगह बनते रहे वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद किशोर काफी देर तक दर्द से तड़पता रहा। अफसोस की बात यह रही कि वहां मौजूद कई लोग उसकी सहायता करने के बजाय घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। समय पर मदद नहीं मिलने से उसकी हालत और अधिक गंभीर हो गई।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को तुरंत नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि किसी भी आपात स्थिति में सबसे पहले मानवता और सहायता का हाथ बढ़ाना जरूरी है, न कि केवल दर्शक बनकर खड़े रहना।

Government scheme

Government scheme: इस स्कीम में बेहद छोटे निवेश पर बनोगे लखपति! जानें क्या है पूरी स्कीम

Government scheme: एसआईपी लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण के लिए सबसे अच्छा है। कम आय वाले लोग भी एसआईपी के जरिए करोड़पति बन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि वे एसआईपी जल्दी शुरू करें और लगातार (20 से 25 साल तक) निवेश करते रहें। अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें बड़ा फंड बनाने से कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते हैं कि आप एसआईपी से कैसे बड़ी कमाई कर सकते हैं।Government scheme

नीचे दिए गए उदाहरण से एसआईपी की ताकत को समझें

अगर कोई निवेशक हर महीने सिर्फ 2,000 रुपये की एसआईपी से म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरू करता है, तो वह 18 साल में कुल 4.32 लाख रुपये का निवेश करेगा। 19.2 लाख रुपये के चक्रवृद्धि रिटर्न के साथ, कुल पोर्टफोलियो वैल्यू 23.5 लाख रुपये होगी। अगर वह एसआईपी को 4,000 रुपये तक बढ़ाता है, तो कॉर्पस लगभग दोगुना होकर 47 लाख रुपये हो जाएगा, जिसमें 38.4 लाख रुपये का रिटर्न होगा।Government scheme

इतना ही नहीं, 6,000 रुपये की मासिक एसआईपी से 18 साल में 57.6 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। वहीं, 8,000 रुपये की एसआईपी से निवेशक 17.28 लाख रुपये निवेश करेगा और 18 साल बाद उसे 94.1 लाख रुपये मिलेंगे। अगर वह 10,000 रुपये की मासिक एसआईपी करता है तो 21.6 लाख रुपये का कुल निवेश चक्रवृद्धि ब्याज के साथ 1.18 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिसमें से 96 लाख रुपये शुद्ध रिटर्न होगा।Government scheme

एसआईपी एक अनुशासित तरीका है

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक अनुशासित तरीका है, जहां व्यक्ति नियमित, मासिक या तिमाही आधार पर एक निश्चित राशि निवेश करता है। एसआईपी निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाकर बेहतर रिटर्न दिलाने में मदद करता है, जिसका मतलब है कि जब शेयर बाजार गिरता है तो कीमतें कम होती हैं और निवेशक को अधिक यूनिट मिलती हैं

 

जब बाजार ऊपर होता है तो कम यूनिट मिलती हैं, जिससे समय के साथ औसत लागत कम हो जाती है। यह निवेशकों को बाजार की अस्थिरता से बचाता है और बाजार में समय बिताने की जरूरत को खत्म करता है।Government scheme

 

SIP के फायदे

SIP का सबसे बड़ा फायदा है डिसिप्लिन के साथ निवेश. मार्केट ऊपर-नीचे होता रहता है, लेकिन SIP में आप हर हाल में निवेश करते रहते हैं. इससे फायदा यह होता है कि कभी मार्केट गिरा होता है तो कम कीमत पर यूनिट्स मिलती हैं और कभी मार्केट ऊपर होता है तो ज्यादा कीमत पर. इस तरह निवेश का औसत सही बना रहता है. साथ ही, लंबे समय में कंपाउंडिंग से आपकी छोटी बचत बड़ी रकम में बदल सकती है.

 

SIP क्या है और कैसे शुरू करें?

SIP यानी सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (Systematic Inestment Plan) में आप हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं. इसे शुरू करने के लिए आपको किसी म्यूचुअल फंड कंपनी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अकाउंट खोलना होता है. KYC पूरी करने के बाद आप फंड चुनते हैं, SIP की तारीख और रकम तय करते हैं. इसके बाद हर महीने आपके बैंक अकाउंट से तय राशि अपने-आप कट जाती है.

 

नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, दो गांवों में सीआईए का छापा 

Rewari News: नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, दो गांवों में सीआईए का छापा 

Rewari News: रेवाड़ी पुलिस के द्वारा अपराध और नशे के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले की पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया जिसके दौरान  सीआईए टीम और डॉग स्क्वॉड ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के दो गांवों में कई संदिग्ध स्थानों पर जांच-पड़ताल की। पुलिस के इस अचानक की गई कार्रवाई से गांव में हंगामा मच गया।

सुबह-सुबह पुलिस ने दी दबिश

पुलिस के द्वारा सुबह-सुबह ही जांच पड़ताल अभियान शुरू कर दिया गया था। गांवों में पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने कई मकानों, खाली प्लॉटों और अन्य संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशीली पदार्थों को जिले में आने से रोकना और अपराध पर नियंत्रण करना है।

डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई जांच

अभियान में विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड को शामिल किया गया, ताकि छिपाकर रखे गए किसी भी संदिग्ध सामान या नशीले पदार्थ का पता लगाया जा सके। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे और अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है, जिससे असामाजिक तत्वों पर दबाव बनाया जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
झाड़-फूंक के बहाने महिला से रेप, बेहोशी की हालत में होटल ले जाकर दुष्कर्म 

Haryana Crime News: झाड़-फूंक के बहाने महिला से रेप, बेहोशी की हालत में होटल ले जाकर दुष्कर्म 

Haryana Crime News: हरियाणा के पलवल में महिला के साथ बलात्कार की खबर सामने आ रही है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। आरोप है कि परिवार की परेशानियों और बीमारियों का समाधान का झांसा देकर एक तांत्रिक ने महिला के साथ बलात्कार किया है।

परिचित ने बनाया भरोसा, फिर दिया तांत्रिक का लालच

शिकायत के अनुसार आरोपी युवक पीड़िता के परिवार से परिचित था और अक्सर उनके घर आता-जाता था। इस दौरान परिचित में महिला का भरोसा जीत लिया और बताया कि उसका तांत्रिकों के साथ पहचान है।

झाड़-फूंक के दौरान बिगड़ी महिला की हालत

महिला ने बताया कि तांत्रिक ने झाड़ फूक की प्रक्रिया शुरू की जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और फिर महिला को पलवल के होटल में तांत्रिक ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया गया।

आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने का आरोप

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो का डर दिखाकर महिला को ब्लैकमेल किया गया।

ब्लैकमेल कर लगातार शोषण करने की शिकायत

महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय तक उसे बदनाम करने की धमकी देता रहा। अश्लील सामग्री सार्वजनिक करने की चेतावनी देकर उस पर दबाव बनाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

पुलिस के द्वारा शिकायत दर्ज कर लिया गया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने महिला को भरोसा दिलाया है कि हर हाल में महिला को इंसाफ मिलेगा।

क्लर्क भर्ती व्यवस्था में बदलाव, प्रमोशन और सीधी भर्ती के नए नियम लागू

Haryana News: क्लर्क भर्ती व्यवस्था में बदलाव, प्रमोशन और सीधी भर्ती के नए नियम लागू

Haryana News: हरियाणा में क्लर्क भर्ती परीक्षा और प्रमोशन के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा क्लर्क भर्ती से जुड़ा नया नियम लागू कर दिया गया है। नए नियम के अंतर्गत अब सरकारी विभागों में क्लर्कों की नियुक्ति, पदोन्नति, वरिष्ठता, प्रोबेशन और सेवा शर्तों को एक समान ढांचे में संचालित किया जाएगा। नए नियमों को लागू करने का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता बनाना है और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करना है।

30% पद पदोन्नति से भरने का प्रावधान

नए नियमों के अनुसार क्लर्क के कुल पदों में से 30% पद ग्रुप-डी कर्मचारियों की पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। वहीं 65 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। 5% पद को अनुकंपा के आधार पर भरा जाएगा वहीं अगर जरूरत पड़ी तो प्रमोशन के आधार पर भी कुछ पदों को भरा जाएगा।

पदोन्नति के लिए तय की गई पात्रता

नए नियमों के अंतर्गत अब ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क बनने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है इसके साथ ही साथ उनका विभाग में 5 साल का कार्यकाल पूरा हो जाना चाहिए। वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अच्छे अथवा बहुत अच्छे दर्ज होने चाहिए।

कई पद अब लिपिक श्रेणी में शामिल

नई व्यवस्था के तहत क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, डिस्पैचर, रिकॉर्ड कीपर, कैशियर, केयर टेकर, स्टोर कीपर और पीबीएक्स क्लर्क जैसे विभिन्न पदों को भी लिपिक श्रेणी में शामिल किया गया है। इससे कर्मचारियों की सेवा संरचना अधिक सुव्यवस्थित होगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

क्लर्क भर्ती परीक्षा पास करने के लिए कंप्यूटर टेस्ट पास करना जरूरी होगा। राज्य सरकार का कहना है कि नए नियम के लागू होने के बाद पारदर्शिता बढ़ जाएगी। वही भ्रष्टाचार के मामले भी काम आएंगी इसके साथ ही साथ यह नया नियम छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। सरकार ने कहा है कि किसी भी हाल में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें