रेवाड़ी: पटवार प्रशिक्षण परीक्षा में 478.5 अंक प्राप्त करके आकेडा की निकिता यादव ने जिले मेंं प्रथम स्थान हासिल किया। वही प्रदेश में आठ वा स्थान लेकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सुबह से बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।Haryana NewsHaryana ka mausam: तेज बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, इन जिलों में रेड Alert
चेयरमैन कंवर सिंह ने बताया कि पहले हरियाणा के पटवारी डेढ़ साल की ट्रेनिंग होती थी जो अब सीएम ने एक साल की ट्रेनिंग कर दी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली और डिजिटलीकरण पर उम्मीद जताई कि सभी नव चयनित पटवारी ट्रेनिंग के कार्य में महारत हासिल करके हुए प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ जेपी यादव ने नव चयनित पटवारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहला अवसर है, जब प्रदेश में पहली बार एक साथ 2605 नए पटवारियों की भर्ती की गई है।Haryana Newsनंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास महाराज का मेला 2 को, 51 हजार का होगा कुश्ती दंगल
गौरतलब है कि निकिता ने स्कूली शिक्षा सूरज स्कूल से ग्रहण की और ग्रेजुएशन केमिस्ट्री आनर्स सूरज डिग्री कॉलेज , महेंद्रगढ़ से की है जहां महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में द्वितीय रैंक होल्डर रही है। इस मौके पर नपा चेयरमैन कंवर सिंह, जेपी यादव, अध्यापक संघ के प्रधान महावीर सिंह, आकेडा के सरपंच अशोक कुमार, पूर्व ब्लॉक समिति मेंंबर कृष्ण यादव, शिवराज ने बधाई दी है।

















