Dharuhera News : राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर के विद्यार्थियों ने प्रवेश उत्सव पर निकाली रैली

On: April 1, 2026 1:21 PM
Follow Us:
Dharuhera News : राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर के विद्यार्थियों ने प्रवेश उत्सव पर निकाली रैली

Dharuhera News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर की तरफ से गांव में प्रवेश उत्सव के दौरान विद्या प्रवेश की शुरुआत की गई। अभिभावकों और बच्चों को स्कूलों में नामांकन बारे में आकर्षित करने के लिए विद्यार्थियो ने रैली निकाली।नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास महाराज का मेला 2 को, 51 हजार का होगा कुश्ती दंगल

मुख्य अध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि पाठशाला में वार्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने छात्रों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम पाठशाला में नये सत्र पर हवन का आयोजन किया गया। मेगा पीटीएम में बच्चों के अभिभावकों संग शिक्षक संवाद किया गया।सभी को प्रारंभिक शिक्षा के लिए स्कूलों और समुदायों में जागरूकता अभियान चलाया गया।Dharuhera News

प्रवेश उत्सव मनाया: विद्या प्रवेश की शुरुआत के बारे में बताया गया। विद्यालय बाल वाटिका थर्ड की कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए गांव और समुदाय में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया ताकि माता-पिता को छोटे बच्चों को बालवीर वाटिका थर्ड में नामांकित करने के लिए प्रोत्साहित की किया जा सके प्रवेश उत्सव के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पंचायत सदस्य स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षक गण की मदद से स्थानीय लोगों समुदाय को प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेषित किया गया।Dharuhera News

नामांकन अभियान और माता-पिता को जागरूक करने के लिए यह मार्च से अप्रैल 2026 तक अभियान चलाया जाएगा बच्चों को पढ़ने के लिए कक्षा की तैयारी और बुनियादी ढांचा भी तैयार किया गया जिससे बच्चों को स्कूल में आते वक्त अच्छा माहौल क्षेत्र मिल सके।Haryana ka mausam: तेज बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, इन जिलों में रेड Alert

ये रहे मौजूद: इस जागरूकता अभियान में अशोक कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजेश कुमारी, मंजु बाला अध्यापिका और संदीप कुमार, मुनेश, एस एम सी सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सदस्यों ने शामिल होकर हिस्सा लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now