धारूहेड़ा में बढे क्लेक्टर रेट, यहां देखें अपने गांव के रेट

On: April 1, 2026 12:00 PM
Follow Us:
TEHCIL DHARUHERA

धारूहेड़ा: हरियाणा सरकार की ओर से हर जिले की सीमा में कलेक्टर रेट तय कर दिए है। हाल में जारी किए गए रेटो के अनुसार प्रॉपर्टी के रेट बावन की बजाय धारूहेड़ा में अधिक है। अगर कोमॅशियल साइटों की बात करे तो 11 जगह कॉमर्शिल साइटों के रेट 50 हजार रुपए प्रति गज से अधिक हैं। अगर आज अपने गांव के रेट देखना चाहते है तो रेवाड़ी की साइट पर जाकर चैक कर सकते है।Dharuhera News: श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया

जानिए गांवो में कितने बढे रेट: बता दे कि इस बार पिछले से 75 फीसदी कलेक्टर रेट ज्यादा हुआ है। खरकड़ा और 100 फुटा रोड पर कॉमर्शिल रेट 104060 रुपए प्रति गज हैं।धारूहेडा के गांव मालपुरा में कृषि भूमि के रेट 21600000 से बढ़कर 37800000 रुपए प्रति एकड़ जबकि आकेड़ा में 12012000 से बढ़कर 13883800 कर दिए गए है। इतना ही हाइवे के साथ लगते गांव खरकड़ा- खिजूरी और डूंगरवास में 14520000 व मसानी में 15180000 रुपए निर्धारित किए गए

https://rewari.gov.in/document-category/objection-collector-rate-2026/

 

इस गांवो में हुए  रेट

  • – महेश्वरी 60,500-36,179 प्रतिगज।
  • – गढी लालपुर 60,500-22,770 प्रतिगज।
  • – महेश्वरी 60,500-36,179 प्रतिगज।
  • – सेक्टर-2 56870- 25440 प्रतिगज।
  • – अंशल 87120 32890 प्रतिगज।
  • – नगर ए 42350 प्रतिगज।
  • – शिव नगर 44275 प्रतिगज

यह भी पढें:अप्रैल के पहले दिन बड़ा झटका, 218 रुपए तक बढ़ गए LPG Gas Cylinder के रेट

  • – संतोष इनक्लेव 90750 प्रतिगज।
  • – सैनी कॉलोनी 62920 42350 प्रतिगज।
  •  रामनगर 60500 प्रतिगज।
  • – नया बाजार 94380 प्रतिगज।
  •  मातादीन कॉलोनी 87120 प्रतिगज।
  • – छोटा बाजार 94380 प्रतिगज।
  • – भूप विहार 87120 प्रतिगज।
  • – भगत सिंह चौंक 96800 प्रतिगज।
  • – 100 फुटा/खरकड़ा रोड 104060 प्रतिगज।

जानिए हरियाणा का सबसे महंगा शहर

बता दे आज से नए कलेक्टर रेट लागू हो गए है। हाल में बढाए गए रेटो के चलते अब हरियाणा में ये चार शहर सबसे महंग हो गए है। यानि जमीनों के रेटो मे काफी बढोतरी हो गई है। बता दें किगुरुग्राम, हिसार, अंबाला, पंचकूला, फरीदाबाद समेत कई जिलों में कुछ इलाकों में कलेक्टर रेट 75% तक बढ़ा दिए गए हैं।

हिसार में अग्रोहा-अलीपुर क्षेत्र और शहर के अन्य रिहायशी/व्यावसायिक सेक्टरों में 75% तक की बढ़ोतरी। पंचकूला में सेक्टर 19, 27, 28, 31, 4, 5, 6 में रेजिडेंशियल एरिया में 75% तक कलेक्टर रेट बढ़े हैं। फरीदाबाद में ग्रेटर फरीदाबाद के नीमका और फरीदपुर जैसे क्षेत्रों में भी 75% तक की बढ़ोतरी हुई। ।

 

यहां हुई पुराने रेट पर रजिस्ट्री: भले ही आज नए रेट लागू हो गए हो लेकिन कई जगह आज पहले दिन पुराने रेट में ही ​रजिस्ट्री हुई है। हरियाणा सरकार का कहना है कि जिन इलाकों में बाजार मूल्य तेजी से इजाफा हुबा और रजिस्ट्रियों की संख्या ज्यादा थी। वहां नए सिरे से मूल्यांकन कर दरें तय की गई हैं। इसी के चलते इस बार प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी।

कई जगह हुई परेशानी’ कई जिलो मे नए रेट अपलोड न होने से पहले दिन जिलों में रजिस्ट्रियां प्रभावित हुई हैं। रोहतक में अभी पुराने टोकन पर ही रजिस्ट्री हुईं। इतना ही नहीं कई समय नई रेट पर रजिस्ट्री हुई। कई जगह रेट को लेकर विवाद भी बना रहा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now