Haryana ka mausam: तेज बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, इन जिलों में रेड Alert

On: April 1, 2026 9:59 AM
Follow Us:
Haryana Weather Alert

Haryana ka mausam: हरियाणा में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। राज्य के अधिकतम जिलों में आज भारी बारिश होगी। कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान को की मान्य तो अगले 5 दिनों तक राज्य में ऐसे ही बारिश होती रहेगी।

हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार राज्य में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। आज 1 अप्रैल 2026 को भी बारिश होती रहेगी जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है। 2 अप्रैल को भी राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

बीते दिन भी कई जिलों में हुई ओलावृष्टि (Haryana ka mausam)

बीते दिन हरियाणा के कई जिलों में ओलावृष्टि हुई जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। लगातार होने वाली बारिश के वजह से फसल खराब हो रहे हैं और किसने की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों ने आज अंबाला,कुरुक्षेत्र, कैथल,करनाल, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद,रोहतक,सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के द्वारा इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और यहां आज भी ओलावृष्टि हो सकती है।

Also Read:Haryana News: 11वीं के छात्रों को राहत, अब ऑनलाइन चुन सकेंगे मनपसंद सब्जेक्ट, निर्देश जारी

तापमान में होगी गिरावट 

रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा वहीं दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 6 अप्रैल तक राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग में किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। फिलहाल किसान खेतों में खाद का छिड़काव ना करें और सिंचाई करने से बचे।

Also Read:Haryana Mandi news: हरियाणा के मंडियो में कल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, किसानों के लिए नए नियम लागू

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now