LPG Gas Cylinder की बुकिंग करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, सरकार ने जारी किया अलर्ट

On: March 31, 2026 4:21 PM
Follow Us:
एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर हो रहा है फ्रॉड

LPG Gas Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के वजह से भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गया है। देश में एलपीजी गैस सिलेंडर और तेल के कमी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ ठगो के द्वारा आपदा में अवसर ढूंढा गया है। ठग एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं जिसको लेकर सरकार के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

LPG के बुकिंग में ना दिखाएं जल्दबाजी

आप अगर एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं तो जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं है। सरकार का कहना है कि देश में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर है और किसी को भी गैस सिलेंडर की कमी नहीं होगी।

सरकार के द्वारा लगातार अपडेट दिए जाने के बाद भी कई लोग अफवाहों पर यकीन करके गैस एजेंसी के बाहर लाइन लग रहे हैं, वहीं कई लोग तो एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए भी हड़बड़ी में फ्रॉड के शिकार हो जा रहे हैं।

सरकार ने जारी किया अलर्ट

सरकारी एजेंसी साइबर दोस्त ने पोस्ट करके बताया कि आजकल ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम से एक स्कैम चल रहा है। सरकारी एजेंसी ने बताया कि साइबर ठग बड़े ही चालाकी के साथ एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग का झांसा देकर लोगों से पैसे तक रहे हैं और उन्हें फ्रॉड का शिकार बना रहे हैं।

कैसे ठग बना रहे हैं लोगों को फ्रॉड का शिकार? (LPG Gas Cylinder)

पोस्ट में बताया गया है कि साइबर ठग फेक एलजी वेबसाइट, व्हाट्सएप लिंक और कॉल्स के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर ठग लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए एक लिंक भेजते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना बैंक डिटेल्स या ओटीपी डालने के लिए कहा जाता है। जैसे ही आप ओटीपी या अपना बैंक डिटेल्स डालेंगे आपका अकाउंट खाली हो जाएगा।

हमेशा ऑफिशल वेबसाइट से बुक करें गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर की बुकिंग में जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। बुकिंग के दौरान आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ही गैस सिलेंडर बुक करें और किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक डिटेल्स या ट्रांजैक्शन वाले ओटीपी शेयर ना करें। अगर आपके पास अनजान नंबर से मैसेज आता है और किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है तो उसे पर बिल्कुल भी क्लिक न करें।

Also Read:Haryana News: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टर पर होगी कड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने जारी किया आदेश

आपसे अगर कोई एडवांस में एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए पैसा मांग रहा है या साइबर ठग कॉल करके एलपीजी बुकिंग के नाम पर पैसा मांग रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़े मुश्किल में फंसा सकती है।

Also Read:Political News: धारूहेड़ा का वार्ड 12 हुआ राजनीति का शिकार, चुनाव आयोग के पास पहुंचा मामला

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now