Rewari News: धारूहेड़ा में किन पंपो पर नहीं है तेल, यहां पढ़े अपडेट

On: March 30, 2026 5:16 PM
Follow Us:
BASS SK PUMP

Rewari News: गैस किल्लत की तरह आजकल धारूहेड़ा मे इन दिनों पेट्रोल की कमी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई पेट्रोल पंपों पर समय पर ईंधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिसके चलते वाहन चालकों को लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है या फिर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।Rewari News
Haryana crime: ITI छात्रा रेवाड़ी से फरार, घर से ले गई 20000 नगदी व जेवरात

खासतौर पर सुबह और शाम के समय हालात ज्यादा खराब देखे जा रहे हैं, जब कामकाजी लोग अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने पहुंचते हैं। कई जगहों पर पंप संचालकों ने सप्लाई कम आने की बात कही है, जिससे नियमित आपूर्ति बाधित हो रही है। गोपाल, राजेंद्र, धर्मेंद्र, राजीव ने  पेट्रोल की इस किल्लत के कारण दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। नौकरीपेशा लोगों को समय पर दफ्तर पहुंचने में दिक्कत हो रही है, वहीं छोटे व्यापारी और डिलीवरी से जुड़े काम भी प्रभावित हो रहे हैं।Rewari News

HBSE 10th Result 2026: कब जारी होगा हरियाणा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट? सामने आई बड़ी अपडेट, देखें
12 पंपों में से 4 पर नही मिला तेल: सोमवार दोपहर जब धारूहेड़ा  के आस पास पेट्रोल पंप पर पूछताछ की तो 12 पैट्रोल पंपों में से चार पर तेल नही मिला।  यानी उनके पास सोमवार को तेल का स्टॉक खत्म हो चुका था।  कई संचालकों का कहना है नियमित तेल नही मिल रहा है। इतना ही तेल के लिए एडवांस पेमेंट देनी पड़ रही है।Rewari News

मैंने शनिवार को तेल कि लिए एडवांस पेमेंट जमा करवाई थी। सोमवार को सुबह तेल का टैंकर आना था लेकिन अभी तक नही  है। मुझे डिमांड से से आधा तेल मिल रहा है।महेश कुमार , एसके पेट्रोल पंप नंदरामपुर बास

मैंने शनिवार को पेमेंट जमा करवाई थी। मेरे आज यानी सोमवार को  तेल आ गया है। मेरे यहां पर तेल की कोई किल्लत नहीं है। मुझे समय पर तेल मिल रहा है। मुझे डिमांड से से आधा तेल मिल रहा है।

अजय कुमार, दीनदयाल पेट्रोल पंप आकेड़ा
धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास स्थित एसके पैट्रोल पंप जहां पर नहीं है तेल

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now