Haryana News: कहते हैं कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर हौसला मजबूत हो तो इंसान अपनी राह खुद बना लेता है। हरियाणा के जींद जिले के हाडवा गांव की Nishu Deshwal की कहानी इसी जज्बे की मिसाल है, जो खासकर युवाओं और लड़कियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।
सोशल मीडिया से ड्राइवर छोरी के नाम से मशहूर जींद जिले की निशु देसवाल हरियाणा में लड़कियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई हैं। उनकी मेहनत, लगन व बहादुरी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। आज हम ऐसी ही छोरी की खुद्दार कहानी आपके बताएंगें। जिसे जान आप खुद कहोंगे कि हरियाणा की लाडली निडर गर्ल है।
जानिए कैसे बनी मेहनत की मिशाल: फेस बुक टवीटर चर डाईवर छोरी के नाम से छाई हुई निशु को भला कोई नहीं जानता। बता दे कि निशु देशवाल ने B.A. तक पढ़ाई की है और उनका सपना Haryana Roadways में ड्राइवर बनने का है।
उनके पिता मुकेश कुमार पशुपालन के साथ लोडिंग गाड़ी चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे, लेकिन 2019 में गंभीर बीमारी के कारण वे काम करने में असमर्थ हो गए और 2022 में ड्राइविंग पूरी तरह छोड़नी पड़ी। ऐसे में परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। बस उसी दिन निशु देशवाल ने एक नई जिम्मेदारी के साथ काम शुरू किया देखते ही देखते वह सोशल मिडिया पर भी छाने लगी।
लडकी होकर लडकों से पीछे नही: बता दे कि इस मुश्किल वक्त में निशु ने हिम्मत नहीं हारी और घर की जिम्मेदारी खुद संभाल ली। भाई के सहयोग से उन्होंने छोटे स्तर पर गाड़ी चलाने का काम शुरू किया और धीरे-धीरे इसे आसपास के गांवों तक बढ़ा लिया। वह ने केवल डाईवरी से अपने घर का सहारा बनी हुई है वही सोशल मिडियो पर लडकियो के लिए बडी मिशाल बन गई है।
जानिए सोशल मीडिया से मिली पहचान: बता दे कि निशु ने अपनी मेहनत के दम पर सोशल मीडिया पर भी अलग पहचान बना ली है। अब उन्हें ज्यादातर काम इंस्टाग्राम के जरिए मिलता है। शुरुआत में उनके पास सिर्फ एक गाड़ी थी, लेकिन आज उनके पास दो गाड़ियां और एक ट्रैक्टर भी है, जिससे वे खेती का काम भी कर रही हैं। इनता ही नहीं उसके बडी संख्या में फोलोवर है तो उसकी एक ताकत बने हुए है।
कोई काम नहीं होता छोटा: जींद गर्ल निशु ने बताया कि सोशल Media के कारण ही लोग उनको जानने लगे हैं। जब भी कहीं जाती है तो लोग उनसे मिलते हैं तो अच्छा लगता है बल्कि बडी खुशी होती है। निशु कहती है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता अगर वो अच्छी नीयत से किया जाए। जो वही एक बडा व्यवसाय बन सकता है।

















