वार्ड तीन में सेक्टर-4, सैनी मोहल्ला और बजरंग नगर जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सेक्टर की हालत भी कॉलोनियों से बदतर बताई जा रही है। ग्रीन बेल्ट निर्माण व सफाई व्यवस्था को लेकर लोग लंबे समय से समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
सेक्टर चार के पार्क पानी के लिए किए बोरवेल लंबे समय से खराब पडे है। पार्को में न तो घास तथा न ही पेड़ पौधे है।
भारत भूषण
सेक्टर चार बस क्यू सेल्टर बनाए हुए है। उपायुक्त व डीएमसी तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन उनको ठीक नहीं किया गया जा है। हर बार नपा की ओर टेंडर होने की बात कर पल्ला झाड लिया जाता है।
आनंद मोहन
सेक्टर एक ट्रांसफार्मर की दो रोड पिछले एक साल से खराब है बार बार ट्रांसफार्मर पर खराबी आने से उपकरण फूंक जाते है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
नरेंद्र यादव
सेक्टर चार कुछ माह पहले दो नए बोरवेल करवाए हैं एक बोरवेल चालू ही नहीं किया गया है जबकि दूसरा खराब पडा है। गर्मी के मौसम में पानी किल्लत से जूझना पड़ेगा
सुरजमनी
सेक्टर की ग्रीन बेल्ट का काम अधूरा पड़ा है इनता ही नहीं नपा की ओर सेक्टर के स्कूल की जमीन अवैध कब्जा किया हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नही हो रही है
कृष्ण यादव
मेरे कार्यकाल में करीब 7 करोड़ के विकास कार्य हुए है। पार्को में कार्य, हाईमास्ट लाइट, सेक्टर की चार दीवारी, आम्बेडकर पार्क, सीवरेज लाइन, ग्रीन बेल्ट कार्य शामिल है। कार्य ठेकेदार की लापरवाही से 5 काम अटके हुए है जिनके टेंडर हो चुके है।

















