Home Haryana News Rewari News: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में भाषण प्रतियोगिता में मनवर रहे प्रथम

Rewari News: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में भाषण प्रतियोगिता में मनवर रहे प्रथम

0
1
Rewari News: धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में चल रहे सात दिवसीय विशेष एनएसएस कैंप के चौथे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने योगासन के साथ की।
Rewari News: धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में चल रहे सात दिवसीय विशेष एनएसएस कैंप के चौथे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने योगासन के साथ की।

Rewari News: धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में चल रहे सात दिवसीय विशेष एनएसएस कैंप के चौथे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने योगासन के साथ की। शिविर में जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से नरेद्र दहिया ने​ शिरकत की। इस मौके पर छुआछूत विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अपने विचार रखें।Rewari News

भाषण प्रतियोगिता आयोजित: भाषण प्रतियोगिता में मनवर ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और धीरज गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य दयावती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और वे समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।Rewari News

स्वयंसेवकों ने जलपान के बाद महाविद्यालय से नशा मुक्ति पर जागरूकता रैली निकाली
स्वयंसेवकों ने जलपान के बाद महाविद्यालय से नशा मुक्ति पर जागरूकता रैली निकाली

नशा मुक्ति पर जागरूकता रैली निकाली: दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने जलपान के बाद महाविद्यालय से नशा मुक्ति पर जागरूकता रैली निकाली, जो पूरे खरखड़ा गांव में घूमी और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा स्वयंसेवकों ने सामूहिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कन्या भ्रूण हत्या विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श: शाम को आयोजित युवा सभा में सभी स्वयंसेवकों ने आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता यादव और श्री दीपक कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कैंप की गतिविधियों को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी की सराहना की।