Home Haryana News Rewari News: राजकीय महाविद्यालय के सेवकों ने खरखडा में निकाली नशा मुक्ति...

Rewari News: राजकीय महाविद्यालय के सेवकों ने खरखडा में निकाली नशा मुक्ति रैली

0
1
राजकीय महाविद्यालय के सेवकों ने खरखडा में निकाली नशा मुक्ति रैली
राजकीय महाविद्यालय के सेवकों ने खरखडा में निकाली नशा मुक्ति रैली

Rewari News: धारूहेड़ा: गांव खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस स्पेशल कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने सुबह योगासन और सूर्य नमस्कार के साथ की। दोपहर बाद स्वयं सेवको ने स्वयंसेवकों ने गांव खरखड़ा में नशा मुक्ति रैली भी निकाली। इस मोके पर निंबध प्रतियोगिता भी आयोजित की गइ।Rewari News

स्वयंसेवकों ने कैंप परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।इस दौरान राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-18 रेवाड़ी से आए सुनील टोबाडिया ने नशा और उसके दुष्प्रभाव विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।Rewari News

खरखडा में नशा मुक्ति रैली भी निकाली: कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता यादव और दीपक कुमार के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने गांव खरखड़ा में नशा मुक्ति रैली भी निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की प्राध्यापक श्रीमती सायोनारा ने श्वसन स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर व्याख्यान देते हुए आवश्यक योगासनों का अभ्यास करवाया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में महेश ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।Rewari News

ये रहे मौजूद: इस मौके पर स डॉ. मनु कुमार, डॉ. सुशील कुमार, श्रीमती ज्योति, डॉ. भारत भूषण और डॉ. प्रदीप मौजूद रहे।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता यादव और दीपक कुमार के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।