Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी शहर के गुड बाजार में तीन नकाबपोश बदमाश नोटों की माला बनाने वाले एक व्यापारी की दुकान से पांच लाख रूपये चोरी कर फरार हों गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हों गई। सबसे अहम बात यह है चोरो ने महज दो से तीन मिनट मे इस वारदात को अंजाम दिया है।
सीसीटीवी फूटेज के आधार जाँच शुरू: रेवाड़ी पुलिस के अनुसार ऋषभ जैन ने गुड बाजार में नोटों की माला बनाने की दुकान की हुई है। रविवार रात को बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी में रखे 5 लाख रुपये चोरी कर लिए।Haryana crime
यू हुआ खुलासा’ सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो दुकान मालिक ऋषभ जैनको सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चैक तो चोर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे है।
CCTV में कैद हुई वारदात’ पुलिस ने जब कैमरे खंगाले तो फुटेज कैमरो में मिल गई। फुटेज में तीन बदमाश मात्र तीन मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देखकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
















