Breaking News: होली मिलन समारोह पर हास्य कलाकारों ने जमकर लगवाएं ठहाके Video

On: March 3, 2026 6:40 PM
Follow Us:
होली मिलन समारोह पर हास्य कलाकारों ने जमकर लगवाएं ठहाके

रेवाड़ी। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कैंप कार्यालय पर होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ विधायक ने फूलों की बरसात करके होली खेली। करीब चार घंटे से भी अधिक समय तक चले इस सम्मेलन के दौरान कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों को लोटपोट कर दिया। विधायक लक्ष्मण यादव भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में भजन व गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया।Breaking News

Laxman Yadav MLA 1

कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने विधायक लक्ष्मण यादव का फूलमालाओं, बुक्के व स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया व होली की शुभकामनाएं दी। विधायक गुलाब की पंखुडियां लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता के पास पहुंचे तथा उन पर पुष्प वर्षा कर होली खेली। भाजपा नेता सत्यदेव यादव के मंच संचालन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में अनेकों गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन को चार चांद लगा दिए।Breaking News

इस अवसर पर अपने संबोधन का आगाज विधायक ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भजन व गीत के साथ किया। उन्होंने सभी को होली व धुलेंडी की बधाई देते हुए कहा कि एक छोटे से बुलावे पर इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर सभी ने यह दिखा दिया है कि उनके दिलों में मेरे लिए कितना स्नेह व सम्मान है। होली का यह पर्व सभी रेवाड़ीवासियों, प्रदेशवासियों व देशवासियों के जीवन में खुशियों के रंग भर दें, ऐसी वो कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को प्रमुखता के साथ उठाया था। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की है। जिसमें रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल को 200 बेड से बढ़ाकर 300 बैड का किए जाने, रेवाड़ी में आयुष औषधालय खोले जाने, दिल्ली-रेवाड़ी-बावल तक नमो मेट्रो कॉरिडोर बनाए जाने, रेवाड़ी में नया अग्निशमन कार्यालय (फायर स्टेशन) खोले जाने, रेवाड़ी में नया दुग्द प्लांट खोले जाने, रेवाड़ी जिला जेल में नए पेट्रोल पंप की स्थापना करने, अनेक जिलों को मिलाकर आठ हजार ईडब्ल्युएस फ्लैट बनाए जाएंगे, जिसमें रेवाड़ी को विशेष रूप से शामिल करने तथा धारुहेड़ा के अस्पताल को अपग्रेड किया जाना प्रमुख हैं।

इसके अलावा रेवाड़ी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बाईपास पर रोहतक-दिल्ली-झज्जर रेलवे लाइन पर 207 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाया जाएगा। इन सभी घोषणाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार भी जताया।

हास्य कलाकारों ने जमकर लगवाएं ठहाके :
इस मौके पर हरियाणा कला परिषद एवं मास्टर नेकीराम साहित्य एवं लोकनाट्य कला संरक्षण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य कवि आलोक भांडोरिया के संचालन में चार घंटे तक चले इस कवि सम्मेलन में फरीदाबाद से आए यशदीप कौशिक ने भूलकर तकरार सारी आओ खुलकर अब मिले, बस जरासी जिंदगी है क्या पता फिर कब मिले से होली प्रेम का संदेश दिया।

Laxman Yadav MLA 2

झज्जर से पधारे मास्टर महेंद्र ने अपनी हरियाणवी हास्य कविता प्रेम पत्र बनाम एप्लिकेशन से श्रोताओं को खूब हंसाया। बनारस से पहुंचे कवि विनय विनम्र ने फिर अमन के सुमन इस चमन में खिले, घाव नासूर होने से पहले सीलें, तुम हमारे बनो हम तुम्हारे बनें, होली होली सो हो ली गले से मिलें के ज़रिए होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

आलोक भांडोरिया ने इतनी शक्ति हमें देना दाता, बस कंट्रोल में रहे बच्चों की माता के जरिए श्रोताओं को जमकर ठहाके लगवाए। दिल्ली से आए प्रसिद्ध हास्य कवि व मिमिक्री आर्टिस्ट दीपक सैनी ने विभिन्न राजनेताओं की मिमिक्री करते हुए खूब तालियां बटोरी।
Laxman Yadav MLA 3

तेरी आंख्या का यो काजल फेम वीर दहिया ने सनातन संस्कृति को समर्पित अपने नए गीत तथा स्थानीय कवि सुधीर यादव ने अपनी कविताओं से खूब रंग जमाया। विधायक ने सभी कलाकारों को फूलमाला व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर साध्वी पुष्पा शास्त्री, मार्केट कमेटी चेयरमैन अनिल सैनी समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now