मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera News: उत्तराखंड समिति की ओर होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

On: March 2, 2026 4:48 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: यहां की बेस्टेक सोसायटी में उत्तराखंड समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया

Dharuhera News: यहां की बेस्टेक सोसायटी में उत्तराखंड समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर बतोर मुख्य अतिथि नपा के उपचेयरमैन अजय जांगडा मौजूद रहे।

रंगों के इस पर्व पर आयोजित समारोह में पारंपरिक गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामूहिक मिलन ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों और महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि प्रवासी समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखना है।Dharuhera News

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक कुमाऊंनी और गढ़वाली होली गीतों की प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद लिया।Dharuhera News

कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जितेंद्र नेगी, श्रीनिवास भट्ट, कैलाश, राजेंद्र भंडारी, हीरासिंह आदि मौजदू रहे।Dharuhera News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now