मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: रेवाड़ी नगर परिषद में एनओसी को लेकर बड़ा घोटाला

On: March 2, 2026 12:51 PM
Follow Us:
REWARI NPA

रेवाड़ी नगर परिषद में एनओसी को बड़ा घोटाल
Haryana: रेवाड़ी नगर परिषद द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए चार निजी अस्पतालों और एक मॉल को एनओसी जारी कर दी गई। बात दे कि ये एनओसी एक माह के भीतर चुपचाप जारी की गईं, जबकि संबंधित फाइलों में आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी नहीं थी।

आलम यह है कि दो अस्पतालों को छोड़कर शेष फाइलें गायब बताई जा रही हैं, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं।
वहीं, यह भी बताया गया है कि कुछ मामलों में प्रदूषण बोर्ड की औपचारिकताएं पूरी नहीं थीं और न ही सभी आवश्यक रजिस्टरों में प्रविष्टियां दर्ज थीं।

बता दे कि संबंधित समय में जेई और अकाउंटेंट पर कार्रवाई हो चुकी है तथा अधिकारी स्तर पर बदलाव भी हुए हैं। मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज है और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

डीएमसी ब्रह्माकार ने कहा है कि एनओसी जारी करने का मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now