Haryana News: धारूहेड़ा : श्री नन्दू गौशाला एवं उपचारशाला में गुरुग्राम के समाजसेवी डॉ. ऋषिराज महाराज ने गौसेवा के लिए एक ट्रैक्टर कड़बी व 51 हजार नकदी भेट की है। गौशाला प्रबंधन समिति ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इसे गौमाता की सेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक पहल बताया।
गौशाला समिति के प्रधान रोहित यादव ने बताया कि कड़बी जैसे चारे की नियमित व्यवस्था गौवंश के स्वास्थ्य और पोषण के लिए अत्यंत आवश्यक होती है। ऐसे में समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा आगे बढ़कर सहयोग करना न केवल गौसेवा को मजबूती देता है, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करता है।Haryana News
गौशाला प्रबंधन ने कहा कि समाज के सहयोग से ही इस प्रकार की सेवा गतिविधियां निरंतर संचालित हो पाती हैं और भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग मिलता रहे, यही कामना हैHaryana News

















