मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: नेशनल लोक अदालत रेवाड़ी में 14 मार्च को

On: February 20, 2026 9:03 PM
Follow Us:

Haryana News: रेवाड़ी: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने गुरुवार को आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सीजेएम अमित वर्मा ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा केस रखे जाए।

जिससे कि आम नागरिकों को लोक अदालत का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जिला एडीआर सेंटर में स्थापित परमानेंट लोक अदालत में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को होगा। स्थानीय न्यायिक परिसर, कोसली व बावल उपमंडल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपने केस नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत करें। यहां कम समय में व्यक्ति को त्वरित न्याय मिलता है। Haryana News

सचिव अमित वर्मा ने यह भी बताया कि टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 पर भी कोई भी नागरिक कार्यालय समय में नि:शुल्क कानूनी सलाह ले सकते हैं। Haryana News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now