मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Sports News: रेरेवाड़ी की बेटी चहक ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में बिखेरी चमक, एयर पिस्टल इवेंट में जीता गोल्ड मेडल

On: February 17, 2026 9:33 PM
Follow Us:
रेवाड़ी की बेटी चहक यादव ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण व रजत पदक

▪️मोहल्ला शक्ति नगर निवासी युवा निशानेबाज ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में रचा इतिहास
Sports News: रेवाड़ी के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी युवा निशानेबाज चहक यादव ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की गई।Haryana News

चहक यादव ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में ही 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वूमेन वर्ग में व्यक्तिगत मुकाबले में रजत पदक, जबकि टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। चहक सेक्टर-4 स्थित राव शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में अंतरराष्ट्रीय कोच रमन राव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। 2 फरवरी से शुरू हुई इस एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में 20 एशियाई देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। पांच ट्रायल के आधार पर चहक का चयन भारतीय टीम में हुआ था।Haryana News

यह भी पढ़ें  Manu Bhaker: टोक्यो ओलिंपिक में हार से तनाव में थी मनु, जनिए कैसे तनाव से मिली मुक्ति

कोच रमन राव ने बताया कि क्वालिफिकेशन राउंड में चहक ने 600 में से 574 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद टॉप-8 खिलाड़ियों के बीच खेले गए फाइनल नॉकआउट राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया।
टीम इवेंट में चहक ने सर्वाधिक स्कोर कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस स्पर्धा में कजाकिस्तान की टीम को रजत तथा मालदीव की टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

कोच ने बताया कि पिछले वर्ष भी चहक का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था, लेकिन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की नीति के अनुसार अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों को अपने खर्च पर प्रतियोगिता में भाग लेना होता है, जिसके कारण वह तब भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकी थीं। वर्तमान नीति के तहत 19 से 21 वर्ष तथा 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों को ही सरकारी खर्चे पर भेजा जाता है।Haryana News

यह भी पढ़ें  Political News: पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, जानें क्यों करना पडा भर्ती

12 वर्ष की आयु में शूटिंग करियर की शुरुआत करने वाली चहक यादव इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक जीत चुकी हैं। कोच रमन राव ने बताया कि चहक की मेहनत और संघर्ष प्रेरणादायक है। उन्होंने अब तक सेकेंड हैंड पिस्टल से अभ्यास करते हुए पदक जीते हैं। पिछले वर्ष शूटिंग छोड़ने का विचार करने के बावजूद उन्हें कुछ और समय मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया, जिसका परिणाम आज इस बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता के रूप में सामने आया है।Haryana News

यह भी पढ़ें  Railway news: RUB कंस्ट्रक्शन के चलते राजस्थान जाने वाली ट्रेनो का बदला रूट, यहां पढे अपडेट

उन्होंने बताया कि अकादमी के खिलाड़ियों का यह एशियाई चैंपियनशिप में लगातार दूसरा पदक है। इससे पूर्व पिछली एशियन चैंपियनशिप में भी अकादमी के खिलाड़ी प्रियांशु यादव ने स्वर्ण पदक जीता था। चहक के अकादमी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now