Haryana News: पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य प्रतिनिधि एवं अखिल भारतीय इंजीनियरिंग फेडरेशन से जुड़े डॉ. अरविन्द यादव के नेतृत्व तथा जिला प्रधान राजवीर यादव की अध्यक्षता में जिला रेवाड़ी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर विधायक लक्ष्मण यादव को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर डॉ. अरविन्द यादव ने कहा कि नई पेंशन योजना (NPS) तथा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) कर्मचारी हितों के प्रतिकूल हैं। इन योजनाओं में पेंशन की कोई गारंटी नहीं है, जबकि कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह 10 प्रतिशत अंशदान अनिवार्य रूप से काटा जा रहा है। साथ ही शेयर बाजार पर आधारित होने के कारण सेवानिवृत्ति के उपरांत प्राप्त होने वाली राशि में भी अनिश्चितता बनी रहती है।सभी सरकारी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र बहाल किया जाए।
इस अवसर पर हसला जिला प्रधान एवं जिला सचिव पी बी एस एस हरियाणा मनोज मसानी ,पंचायती राज इंजीनियरिंग एसोसिएशन के राज्य प्रधान महेन्द्र सिंह यादव, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव व सुनील कुमार, बबरूभान, अशोक कुमार सहित पेंशन बहाली संघर्ष समिति के पदाधिकारी रणधीर यादव , राजेन्द्र रावत, संजय यादव ,संजय डाबला , रविन्द्र प्रकाश,प्रदीप कुमार राकेश कुमार ,नरेन्द्र कुमार,विजय कुमार , सुनील यादव तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

















