Dharuhera: दिल्ली जयपुर हाईवे पर विपुल गार्डन केपास शुक्रवार शाम हाईवे किनारे बने खाली नाले में गिर जाने एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव अलावलपुर निवासी 71 वर्षीय सीताराम के रूप में हुई है।Dharuhera
थाना धारूहेडा पुलिस ने बताया कि अलावलपुर का रहने वाला सीताराम शुक्रवार को किसी निजी काम से धारूहेड़ा आया हुआ था। शाम के समय काम निपटाने के बाद वह पैदल ही अपने घर लौटने के लिए सड़क की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपुल गार्डन के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खाली नाले में गिर पड़ा। नाला गहरा होने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं।Dharuhera
उपचार के दौरान मौत: सूचना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने जब बुजुर्ग को नाले में गिरते देखा तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और इसकी सूचना धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, देर रात उपचार के दौरान सीताराम ने दम तोड़ दियाDharuhera

















