HomeHaryana NewsDharuhera News: नदंरामपुर बास से श्री श्याम के जयकारो से जत्था हुआ...

Dharuhera News: नदंरामपुर बास से श्री श्याम के जयकारो से जत्था हुआ रवाना

Dharuhera News: धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास के श्री श्याम दिवाने मंडल की ओर से खाटू श्याम, मंडूरू धाम और त्रिवेधी धाम की धार्मिक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस रवाना किया गया। यात्रा की शुरुआत श्री श्याम के जयकारों के साथ हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल हुए।

बस को रवाना करने से पहले नंदरापुरबास के बाबा शंकरदास ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया और यात्रा की सफलता व श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए मंगलकामना की। मंडल के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा खाटू श्याम के साथ-साथ मंडूरू धाम और त्रिवेधी धाम के दर्शन के उद्देश्य से आयोजित की गई है।Dharuhera News

 

यात्रा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करेंगे और भक्ति भाव से समय व्यतीत करेंगे। इस अवसर पर रूपचंद नंबरदार, भूपेंद्र यादव, योगेश, प्रवीण, नारायण शर्मा, जगदीश और बब्लू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।Dharuhera News

Sunil Chauhan
Sunil Chauhanhttps://best24news.com/
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments