HomeHaryana NewsHaryana News: रेवाड़ी में 22 दिन में 86 जगह होंगें भव्य हिंदू...

Haryana News: रेवाड़ी में 22 दिन में 86 जगह होंगें भव्य हिंदू सम्मेलन

Haryana News: रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 1 फरवरी से 22 फरवरी तक हिन्दू समाज द्वारा भव्य एवं दिव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 86 सम्मेलन होने की योजना बनाई गई है। इस दौरान जिले की विभिन्न बस्तियों और स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

आयोजकों ने बताया कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक एकता, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी हिंदू समुदाय के भाई-बहनों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।Haryana News

स्थानीय स्तर पर विभिन्न समितियाँ इन कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई हैं। ये सम्मेलन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगें, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेंगे। जनभागीदारी को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि ये आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन सके।

रेवाड़ी नगर की 22 बस्तियों में 22 सम्मेलन होंगे, जबकि धारूहेड़ा नगर में 10 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 54 स्थानों पर सम्मेलन होंगे। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 86 सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

राजकुमार यादव ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन की श्रंखला में 30 जनवरी को मीपुर खण्ड के मीरपुर गांव में आर्य समाज मंदिर दोपहर 2 बजे होगा, 1 फरवरी को जाटूसाना के खेल ग्राउंड ITBP कम्प के पास प्रातः 10 बजे से आयोजिय होगा, 1 फरवरी को रेवाडी शहर के हंस नगर में सरस्वती इंटरनेशनल स्कूल में प्रातः 10:15 से होगा। इस प्रेस वार्ता में हिन्दू सम्मेलन जिला संचालन समिति के सदस्य अजय मित्तल, डॉ राम बाबू यादव, राजकुमार यादव एवं योगेश उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan
Sunil Chauhanhttps://best24news.com/
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments