Dharuhera News: धारूहेड़ा: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित पांच दिवसीय स्किल कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया है। समापन दिवस परDharuhera News
सैनी सभा के प्रधान खेमचंद्र सैनी, पार्षद नानक, पार्षद राहुल जोशी, कृषि विभाग से डा महीपाल व डा संदीप मोजूद रहें।
प्राचार्य संजय डाबला ने बताया अंतिम दिन छात्राओं की ओर पांच दिन के दौरान सीखे गए कामों पर चर्चा हुए। प्रधान खेमचंद सैनी ने कहा कि इस तरह के स्किल कैंप छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ ऐसे आयोजन करवाते रहने चाहिए।Dharuhera News
इस मोके पर प्राचार्य संजय डाबला, एसएमसी प्रधान पूनम देवी, इश्वर मुकद्दम, राहुल सैन, सोनू दायमा, परवत, रविंद्र, रमेश सिरवाल, मोनिका, सुरेश देवी, कमल सिंह रविंद्र कुमार आदि मोजूद रहें।

















