Railway News: भिवानी। हरियाणा में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के अंतर्गत भिवानी–रोहतक रेलवे लाइन पर डोभभाली, लाहली और कलानौर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है।रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्य 27 जनवरी से 16 फरवरी तक चलेगा। इस अवधि के दौरान कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।Railway News
इस तकनीकी कार्य के चलते रेलवे संचालन पर असर पड़ेगा, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा I इसके अलावा कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि सिग्नलिंग और दोहरीकरण का यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की गति, सुरक्षा और समयबद्धता को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल इसका असर यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ेगा।Railway News
रद्द ट्रेनों की सूची (Train cancelled)
- ट्रेन नंबर 54016, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54013, रोहतक- भिवानी ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54018, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54015, रोहतक- भिवानी ट्रेन 26 जनवरी से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54014, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54011, रोहतक- हांसी ट्रेन 14- 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54012, हांसी- रोहतक ट्रेन 14- 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54424, हिसार- नई दिल्ली ट्रेन 14 फरवरी को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54423, नई दिल्ली- हिसार ट्रेन 14 फरवरी को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54005, दिल्ली- भिवानी ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान कर केवल रोहतक तक संचालित होगी. यानि यह ट्रेन रोहतक-भिवानी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
रूट डायवर्ट ट्रेनें (Route diverted trains)
- ट्रेन नंबर 14619, अगरतला- फिरोजपुर ट्रेन 29 जनवरी, 5 व 12 फरवरी को अगरतला से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग रोहतक- झाडली- बठिंडा होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन जींद, जाखल व धुरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 14731, दिल्ली- बठिंडा ट्रेन 28 जनवरी से 13 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग डोभभाली- महम- हांसी होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 14731, दिल्ली- बठिंडा ट्रेन 13- 16 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग रोहतक- जाखल- बठिंडा होकर संचालित होगी तथा जींद, जाखल व धुरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 14732, बठिंडा- दिल्ली ट्रेन 27 जनवरी से 12 फरवरी तक बठिंडा से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग हांसी- महम- डोभभाली होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 14732, बठिंडा- दिल्ली ट्रेन 13- 16 फरवरी तक बठिंडा से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग बठिंडा- जाखल- रोहतक होकर संचालित होगी तथा धुरी, जाखल व जींद स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 54424, हिसार- नई दिल्ली ट्रेन 15 व 16 फरवरी को हिसार से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग हांसी- महम- डोभभाली होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 54423, नई दिल्ली- हिसार ट्रेन 15 फरवरी को नई दिल्ली से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग डोभभाली- महम- हांसी होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 14717, बीकानेर- हरिद्वार ट्रेन 28, 30 जनवरी तथा 2, 4, 6, 9, 11, 13 व 16 फरवरी को बीकानेर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग हांसी- महम- डोभभाली होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 14718, हरिद्वार- बीकानेर ट्रेन 29, 31 जनवरी तथा 3, 5, 7, 10, 12 व 14 फरवरी को हरिद्वार से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग डोभभाली- महम- हांसी होकर संचालित होगी और महम स्टेशन पर ठहराव करेगी.
करीब 20 दिनों तक चलने वाले इस कार्य के कारण भिवानी, रोहतक और आसपास के क्षेत्रों से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को अधिक परेशानी हो सकती है। खासकर उन यात्रियों को दिक्कत आएगी, जो रोजाना इस रूट पर ट्रेनों के जरिए आवाजाही करते हैं। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और वैकल्पिक साधनों या मार्गों की योजना बनाकर ही सफर करें।

















