मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Alert: पूरे हरियाणा में कोल्ड-डे, जानिए कौन सा शहर रहा सबसे ठंडा

On: January 5, 2026 8:21 PM
Follow Us:
Weather Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड का कहर, घने कोहरे से थमी रफ्तार, विजिबिलिटी शून्य के करीब

Weather Alert: हरियाणा में लगातार गिरते तापमान के चलते कड़ाके की सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही और दिन का तापमान कहीं भी 20 डिग्री सेल्सियस को पार नहीं कर सका। मौसम में आए इस तेज बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ-साथ खेती पर भी साफ दिखाई देने लगा है। Weather Alert

महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में सबसे ठंडा रिकॉर्ड: बता दें कि रात के समय हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ठंडी हवाओं और साफ आसमान की वजह से तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली। वहीं दिन के समय करनाल और कैथल जिले सबसे ठंडे रहे, जहां अधिकतम तापमान महज 11.6 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। कैथल में हालात यह रहे कि दिन का तापमान रात के तापमान से केवल 1.8 डिग्री ज्यादा रहा, जिससे पूरे दिन सर्दी का असर बना रहा।

यह भी पढ़ें  Haryana: BPL परिवारों को मकान मरम्मत के लिए​ मिलेगें 80 हजार

तापमान गिरा: मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पलवल में सबसे अधिक तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बाकी सभी जिलों में पारा इससे नीचे रहा। तेज सर्दी के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और सुबह-शाम ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें  Haryana: तीन दिवसीय मुख्यमंत्री का जन संवाद खत्म्, जानिए कौन कौन सी समस्याओंं का हुआ समाधान

खेतो में जमा पाला: लगातार गिरते तापमान की वजह से महेंद्रगढ़, नारनौल सहित कई जिलों में खेतों में पाला जमने लगा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर तापमान में और गिरावट आती है तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। विशेष रूप से सरसों, सब्जियों और आलू की फसलों पर पाले का प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी’ हरियाणा में एक बार फिर मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा हिसार और सिरसा में भी दृश्यता प्रभावित हो सकती है। अन्य जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें  बिजेन्द्र कुमार ने संभाला जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रेवाड़ी का कार्यभार

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now