Sports news: रेवाडी की मनाली चौहान से ट्रिपल जंप स्पर्धा में जीत गोल्ड

On: December 26, 2025 7:06 AM
Follow Us:

Sports news: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कुंडल गांव के लिए यह गर्व का विषय है कि गांव की बेटी मनाली चौहान ने अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट में मानली चौहान ने ट्रिपल जंप स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से आई छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन मानली चौहान ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर अभ्यास के बल पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने न केवल अपने कॉलेज बल्कि अपने गांव कुंडल और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मानली चौहान की इस सफलता की जानकारी सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेटियों का इस स्तर तक पहुंचना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

खेलों में इस तरह की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने और खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट का आयोजन पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा हर वर्ष किया जाता है, जिसमें विभिन्न राज्यों और संस्थानों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now