Dharuhera: NH 48 की सर्विस लाइन पर मिली युवक की डेड बॉडी, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

On: March 21, 2026 7:47 PM
Follow Us:
CRIME

Dharuhera: धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मालपुरा स्थित हीरो चौक के पास सर्विस लाइन पर बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत सड़क हादसे में हुई या फिर उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने सर्विस लाइन पर एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सेक्टर-6 थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

 

मृतक की पहचान मालपुरा की ढाणी निवासी रवि (30) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें सुबह के समय घटना की जानकारी मिली। Forensic टीम मौके पर पहुची था नमुने लिए है।

 

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें