Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) ने शनिवार को सिग्नेचर टावर (Signature Tower) में मौजूद एक शराब की दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 4,000 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी को राजस्थान के झुंझुनू से पकड़ा गया।
आरोपी की पहचान नारनौल (Narnaul) के गुरु नानक मोहल्ला निवासी अंकुश गोयल (Ankush Goyal) के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इस शराब की दुकान के तीन मालिक हैं, जिनमें अंकुश गोयल (Ankush Goyal) भी शामिल है। दुकान में उसकी हिस्सेदारी भी है। बरामद हुई विदेशी शराब अंकुश गोयल (Ankush Goyal) और उसके एक साथी के जरिए दुकान में रखी गई थी। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।Gurugram News
इस मामले में अब तक शराब की दुकान के मैनेजर और एक मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैनेजर को फिलहाल पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर रखा गया है ताकि उससे गहराई से पूछताछ की जा सके। मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (Special Investigation Team) भी बनाई गई है, जो पूरी घटना की बारीकी से तहकीकात कर रही है। इस टीम से यह भी पूछताछ की जाएगी कि विदेशी शराब आखिरकार दुकान तक कैसे पहुंची और इस अवैध कारोबार में और कितने लोग शामिल हैं।Gurugram News

















