मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Delhi News: दिल्ली के कालकाजी में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या से मची सनसनी

On: December 13, 2025 10:37 AM
Follow Us:
Delhi News: दिल्ली के कालकाजी में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या से मची सनसनी

Delhi News: राजधानी दिल्ली के कालकाजी (Kalkaji) इलाके में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 52 साल की एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ आत्महत्या कर ली। इस मामले का पता तब चला जब कोर्ट के आदेश के तहत नोटिस देने पहुंची पुलिस टीम ने काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट का दरवाजा खोला और अंदर दाखिल हुई।

यह घटना कालकाजी (Kalkaji) इलाके के जी 70बी फ्लैट (flat G-70B) की है। फ्लैट के अंदर अनुराधा कपूर (Anuradha Kapoor) उम्र 52 साल और उनके दोनों बेटे आशीष कपूर (Ashish Kapoor) उम्र 32 साल और चैतन्य कपूर (Chaitanya Kapoor) उम्र 27 साल सीलिंग फैन से लटके हुए पाए गए। घर के भीतर का मंजर इतना डरावना था कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी कुछ पल के लिए सन्न रह गए।Delhi News

यह भी पढ़ें  Haryana News: 100 करोड़ से चमकेगा हरियाणा का ये शहर, जमीनों के रेट होंगे हाई, हो गई पूरी तैयारी

साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी हेमंत तिवारी (DCP Hemant Tiwari) ने बताया कि कोर्ट की ओर से जारी कब्जा आदेश से जुड़ा नोटिस देने के लिए पुलिस का एक स्टाफ फ्लैट पर पहुंचा था। काफी देर तक बेल बजाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला। जैसे ही पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां तीनों के शव सीलिंग फैन से लटके हुए मिले। इसके बाद तुरंत इस घटना की सूचना (PCR) को दी गई।

यह भी पढ़ें  Haryana: नवोदय विद्यालय रेवाड़ी में एल्यूमिनी मीट 22 को

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि यह सूचना दोपहर करीब 2 बजकर 47 मिनट पर कालकाजी (Kalkaji) थाने को मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घर से एक नोट भी बरामद हुआ है जिससे पता चलता है कि यह परिवार काफी समय से अवसाद यानी डिप्रेशन से परेशान था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि लगातार मानसिक तनाव और डिप्रेशन की वजह से ही तीनों ने यह कदम उठाया।Delhi News

यह भी पढ़ें  Rewari News: तीन दिवसीय एट होम कार्यक्रम के बाद धारूहेडा पहुंचने पर यशपाल खोला दंपती का भव्य स्वागत, प्राकृतिक खेती में राष्ट्रीय पहचान पर सम्मान

पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर Section 194 BNSS के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में परिवार की आर्थिक हालत, मानसिक स्थिति और कोर्ट के आदेश से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now