Putin India Visit: दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक की पुतिन फ्लाइट, लाखों लोगों ने देखा Live

On: December 4, 2025 10:34 PM
Follow Us:
Putin India Visit: दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया पुतिन की फ्लाइट, लाखों लोगों ने देखा लाइव Putin India Visit: दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया पुतिन की फ्लाइट, लाखों लोगों ने देखा लाइव

Putin India Visit: आज सुबह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन के दौरान पूरी दुनिया की नजरें उनके सरकारी विमान पर टिकी रहीं। फ्लाइट रडार 24 के डेटा के अनुसार, पुतिन का स्पेशल विमान कुछ घंटों के लिए दुनिया भर में सबसे ज्यादा ट्रैक किया जाने वाला एयरक्राफ्ट बन गया। लाखों यूजर्स लगातार उसकी लाइव लोकेशन और रूट मॉनिटर करते रहे। प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर बताया कि यह अब तक उनकी “सबसे ज्यादा ट्रैक की गई फ्लाइट” है, जिसके चलते वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व उत्सुकता देखी गई।

इसके बाद सोशल मीडिया पर पुतिन की भारत यात्रा को लेकर चर्चा और तेज हो गई। अनेक देशों के यूजर्स रियल टाइम में विमान की हर अपडेट को फॉलो कर रहे थे। प्लेटफॉर्म पर अचानक बड़ी संख्या में ट्रैफिक बढ़ने से यह फ्लाइट शीर्ष ट्रेंड में रही। फ्लाइट रडार 24 ने यह भी उल्लेख किया कि रूस के सरकारी विमानों पर दुनिया का इतना अधिक ध्यान पहली बार देखने को मिला।

 

Flightradar24 on X: “Our most tracked flight now: one of the Russian government aircraft en route to India. Russian President Putin and Indian PM Modi are scheduled to meet over two days in Delhi. https://t.co/Q5GikRN1Vd https://t.co/DcbA9wFYrF” / X

 

इस यात्रा को लेकर उत्साह इसलिए भी अधिक है क्योंकि रूस के राष्ट्रपति पुतिन और भारत के PM Narender Modi दिल्ली में दो दिनों तक महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। दोनों देशों के रिश्तों, व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर वार्ता को लेकर वैश्विक मीडिया भी लगातार कवरेज दे रहा है। पुतिन का विमान दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फ्लाइट बनने से यह साफ हो गया कि यह दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितना अहम माना जा रहा है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now