Haryana News: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी, 7 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में पहुंचे पैसे

On: March 21, 2026 7:58 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी, 7 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में पहुंचे पैसे

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कुल 7,01,965 लाभार्थी बहनों के खातों में 2,100 रुपये की राशि जमा की गई है। सीएम ने यह भी कहा कि अब महिलाओं के खातों में राशि हर महीने नहीं बल्कि हर तीन महीने के बाद भेजी जाएगी। इस बदलाव से योजना का संचालन और बेहतर होगा तथा लाभार्थियों को समय पर राशि मिलेगी।

लाडो लक्ष्मी योजना को सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। यह योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 109वें जन्मदिन के अवसर पर लाडो लक्ष्मी ऐप के शुभारंभ के साथ शुरू हुई थी।

इस ऐप पर 30 नवंबर तक 9,55,200 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 7,01,965 महिलाएं पात्र पाई गईं और उन्हें योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावा 5,58,346 महिलाओं ने अपना आधार KYC पूरा कर लिया है, जबकि अभी 1,43,619 महिलाओं का वेरिफिकेशन पेंडिंग है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन सभी का वेरिफिकेशन पूरा कर योजना के लाभ प्रदान किए जाएंगे।

लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण पर भी जोर देती है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का यह प्रयास महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now