Haryana: बिजली बचाए दो लाख का इनाम पाए, जानिए कब तक करें आवेदन

On: November 27, 2025 6:21 PM
Follow Us:

Haryana: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण और सौर ऊर्जा का प्रयोग करने के लिए बिजली की खपत कम करने वाले सरकारी, गैर-सरकारी व औद्योगिक और व्यावसायिक संस्थानों के लिए दो लाख रुपए तक का ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार देने की योजना लागू की है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है।

बता दे हरियाणा सरकार द्वारा बिजली की खपत कम करने के लिए वर्ष 2024-2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि बिजली के नए-नए उपकरणों के अस्तित्व में आने के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है, सरकार द्वारा बिजली की खपत कम करने के लिए यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ऐसे संस्थान जिनमे एक मेगावाट से अधिक का अधिभार हो, वह इस योजना में शामिल किया जाएगा।Haryana

ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बड़े औद्योगिक व व्यवसायिक संस्थानों, जिनमें एक मेगावाट से अधिक लोड है, उन उपभोक्ताओं को पुरस्कार के तौर पर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा सर्टिफिकेट एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। पंजीकृत एमएसएमई औद्योगिक संस्थान जिनका कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट से 1 मेगावाट तक है, ऐसे उपभोक्ताओं को पुरस्कार राशि के रूप में 2 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।

एडीसी ने बताया कि इसी तरह सरकारी भवन व कार्यालय, जिनका कनेक्टिंग लोड 30 किलोवाट से 500 किलोवाट तक है, उनको एक लाख रुपए तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा किसी व्यक्ति विशेष द्वारा ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में कोई नया अनुसंधान एवं विकास का उल्लेखनीय कार्य किया हो तो उसे भी दो लाख रुपए तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

कोई भी व्यक्ति, संस्थान या औद्योगिक इकाई योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपने आवेदन भरकर अतिरिक्त उपायुक्त रेवाड़ी के कार्यालय कमरा नं0 205 में 5 दिसंबर तक जमा करवा सकते है। आम नागरिक इस योजना की अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाईट https://hareda.gov.in/ पर या किसी भी कार्य दिवस में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते है।
————–

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now