Indian Railways: दिल्ली में ठंड का कहर बढ़ा, कोहरे से ट्रेनें हो रही लेट, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

On: March 21, 2026 8:03 PM
Follow Us:
Indian Railways: दिल्ली में ठंड का कहर बढ़ा, कोहरे से ट्रेनें हो रही लेट, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

Indian Railways: दिल्ली में ठंड अपने पूरे रंग में है। गुरुवार की सुबह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी और तापमान में और गिरावट आ सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला है। इससे लोगों को सर्दी का एहसास और बढ़ गया है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी में सुबह-सुबह स्मॉग और कोहरे ने जगह-जगह सफर करना मुश्किल कर दिया है।

ट्रेनों की आवाजाही पर कोहरे का असर

दिल्ली में कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कई इलाकों में हल्का कोहरा और रेल मार्गों पर सुरक्षा कार्यों के कारण ट्रेनें काफी देर से चल रही हैं। खासकर पूर्व दिशा की ट्रेनों में देरी ज्यादा देखी गई है। आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 8 घंटे देरी से चली। वहीं आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन 13 घंटे से भी ज्यादा लेट हुई। नई दिल्ली से दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस 10 घंटे से अधिक और हसनपुर रोड विशेष ट्रेन 14 घंटे से भी ज्यादा देर से रवाना हुई।

वायु गुणवत्ता बनी गंभीर समस्या

दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है। आज सुबह आईक्यू एयर ने खतरनाक श्रेणी में 653 एक्यूआई दर्ज किया, जबकि सीपीसीबी ने बहुत खराब श्रेणी में 335 अंक दिखाए। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले छह दिन इसी तरह खराब वायु गुणवत्ता का स्तर बना रहेगा। इसलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची

गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट है। पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन लगभग 13 घंटे लेट चल रही है। नाहरलागुन एसी सुपरफास्ट ट्रेन करीब सवा तीन घंटे और रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे देरी से चल रही हैं। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों में भी लंबी देरी देखी जा रही है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now